Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: आसमान में छाए बादलों ने बढ़ाई उमस, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर के आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं। इसके चलते उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 16 May 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 16 May 2021 07:46 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: आसमान में छाए बादलों ने बढ़ाई उमस, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
रविवार को गोरखपुर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहे। इसके चलते उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक यही स्थिति रहने वाली है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम तापमान 

बता दें पिछले दो दिनों की बारिश के बाद धूप निकलते ही उमस बढ़ गई है। पिछले चौबीस घंटे में करीब दो डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। हालांकि दिन का तापमान अभी भी औसत से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 19 मई को फिर आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। हल्‍की बारिश हो सकती है। मई माह में औसत वर्षा 45.2 मिलीमीटर है। लेकिन पखवारे भीतर उससे अधिक बारिश हो चुकी है। औसत वर्षा के तीन दिन है, लेकिन अब तक चार दिन बारिश हो चुकी है। 

अगले तीन दिनों तक आंशिक रूप से छाए रह सकते हैं बादल 

इधर फिर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। बता दें मई माह का औसत अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्‍यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्‍यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि होगी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आगामी 21 मई तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब व न्‍यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 19 मई को हल्‍की बारिश के आसार हैं। 

अगले सात दिनों का संभावित तापमान

तिथि    अधिकतम तापमान      न्‍यूनतम तापमान  

16 मई      38                   26

17 मई      40                   27

18 मई      40                   29

19 मई      38                   28

20 मई      39                   28 

21 मई      40                   28


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.