विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा: दो दिन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Published: Sun, 05 Apr 2026 11:44 AM (IST)

सोमवार को मुख्यमंत्री भाजपा स्थापना दिवस समारोह, प्रेस क्लब शपथ ग्रहण और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आएंगे। वह दोपहर तीन बजे के करीब सिंघड़िया स्थित मूर्ति लान में भाजपा के मालवीय नगर मंडल के युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री घंटाघर में नगर निगम द्वारा निर्मित शहर की दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग व घंटाघर चौराहे के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण और फिर विरासत गलियारा स्थित पांडेयहाता में प्रस्तावित कमर्शियल कांप्लेक्स का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे।

सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

अगले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे के करीब मानसरोवर रामलीलाल मैदान में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वह गोरखपुर क्लब में आयोजित प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का डीएम दीपक मीणा ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- एसडीएम बनीं श्वेता गुप्ता पहुंचीं पैतृक गांव, स्वागत करने पहुंचे विधायक, बोलीं- अब आईएएस बनना है लक्ष्य

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में गैस की कालाबाजारी का खुलासा, 'अगर गैस चाहिए तो 300 रुपये किलो दूंगा...लेनी हो तो बताओ'