Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Forecast: पछुआ हवाओं के थमते ही तीन डिग्री बढ़ा तापमान, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर में शुक्रवार को सुबह व रात के समय हल्‍का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बहेगी। इनकी गति 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 07:46 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:46 AM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: पछुआ हवाओं के थमते ही तीन डिग्री बढ़ा तापमान, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर में पछुआ हवाओं के थमते ही तापमान में वृद्धि हुई है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पछुआ हवाओं के थमने के साथ तापमान ने एक बार फिर उछाल मारना शुरू कर दिया है। पिछले चार दिनों में जिले के न्‍यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा रही है। बीते 23 नवंबर को जिले का न्‍यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था। पछुआ हवाएं थमने के साथ तापमान में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इसके चलते गुरुवार को जिले का न्‍यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस। गुरुवार को हवाएं दक्षिण पूरब दिशा से बहीं। इनकी गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

चार दिनों में तीन डिग्री बढ़ा न्‍यूनतम तापमान

23 नवंबर- 9.8 डिग्री सेल्सियस

24 नवंबर- 10.2 डिग्री सेल्सियस

25 नवंबर- 10.8 डिग्री सेल्सियस

26 नवंबर- 12.5 डिग्री सेल्सियस

औसत से 2.5 डिग्री कम है न्‍यूनतम तापमान

न्‍यूनतम तापमान में  तीन डिग्री की वृद्धि होने के बावजूद यह नवंबर माह के औसत तापमान से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। नवंबर माह का जिले का औसत न्‍यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि गुरुवार को गोरखपुर का न्‍यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी औसत तापमान से 3.4 डिग्री कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि नवंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस है।

जानिए आज कैसा रह सकता है मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि सुबह व रात के समय हल्‍का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बहेगी। इनकी गति 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

गोरखपुर से गर्म रही राजधानी

जिले के तापमान में भले तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई हो, लेकिन अभी भी यह राजधानी लखनऊ से ठंडा है।

गुरुवार को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के इन जिलों में यह रहा न्‍यूनतम तापमान

गोरखपुर- 12.5

बहराइच- 14.2

रायबरेली- 8.6

लखनऊ- 12.6

वाराणसी- 10.8

प्रयागराज- 11.0

सुल्‍तानपुर- 10.2

कानपुर- 10.4

शाहजहांपुर- 9.8

हरदोई- 12.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.