Move to Jagran APP

मिसेज वर्ल्ड 2018 : ख्‍ािताब के करीब पहुंचीं देवरिया की तेजस्विनी

साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चल रहे मिसेज वर्ल्ड - 2018 प्रतियोगिता में देवरिया की रहने वाली तेजस्विनी ने टैलेंट राउंड में कथक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 02:57 PM (IST)
मिसेज वर्ल्ड 2018 : ख्‍ािताब के करीब पहुंचीं देवरिया की तेजस्विनी
मिसेज वर्ल्ड 2018 : ख्‍ािताब के करीब पहुंचीं देवरिया की तेजस्विनी

गोरखपुर, (जेएनएन)। : साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में चल मिसेज वर्ल्ड - 2018 में देवरिया की बेटी तेजस्विनी ने भारत का दम दिखा दिया है। शुक्रवार को टैलेंट राउंड में तेजस्विनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। 22 सितंबर को जोहांसबर्ग के सात सितारा प्रोटी मरीअट में फाइनल होगा और 2018 विजेता के सर मिसेज वर्ल्ड 2018 का ताज सजेगा। तेजस्विनी के लगातार प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव के लोगों का कहना है कि उनके गांव की बेटी यह ताज लाने में सफल होगी।

loksabha election banner

देवरिया जनपद के लार विकास खंड के ग्राम खेमादेई निवासी कुंवर राजदेव सिंह की पौत्री तेजस्विनी के सिर से 22 साल की उम्र में ही पिता का साया उठ गया। इसके बाद वह सौंदर्य की दुनिया की तरफ बढ़ गईं। सौंदर्य के क्षेत्र में कई प्रतियोगिताओं में लोहा मनवा चुकी तेजस्विनी सिंह साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। मंगलवार से चल रहे इस प्रतियोगिता में लगातार अपना परचम लहरा रही हैं। गुरुवार की रात फिटनेस राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें तेजस्विनी ने बेहतर प्रदर्शन कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 45 देशों की प्रतिभागियों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही।
शुक्रवार को टैलेंट राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें तेजस्विनी ने मेरे ढोलना सुन मेरे प्यार की धुन कथक भारत नाट्यम के फ्यूजन से सजे गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर भारत का डंका साउथ अफ्रीका में बजा दिया। लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के बाद अब तेजस्विनी टाप लिस्ट में पहुंच गई है। तेजस्विनी ने जागरण को बताया कि हर राउंड में उनका बेहतर प्रदर्शन रहा है और अन्य प्रतिभागियों से काफी आगे चल रही है। उनको अब पूरा संभावना हो चुका है कि शनिवार को होने वाले फाइनल में उनके ही सिर मिसेज वल्र्ड 2018 का ताज सजेगा।

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल रह चुकी हैं तेजस्विनी

देवरिया जनपद के लार विकास खंड के ग्राम खेमादेई निवासी कुंवर राजदेव सिंह की पौत्री तेजस्विनी शुरू से काफी होनहार रहीं। सौंदर्य के क्षेत्र में कई प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुकी तेजस्विनी सिंह जनवरी 2018 में सिंगापुर में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। जागरण को दूरभाष पर तेजस्विनी ने बताया कि साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में मिसेज वर्ल्‍ड 2018 आयोजित किया गया है, जिसमें 45 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। बीते मंगलवार की रात आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने अभी तक के सफर व महिलाओं की स्थिति के बारे में बताना था। इसमें तेजस्विनी ने बेहतर तरीके से अपनी बात रखकर लोहा मनवाया।

खुद डिजाइन किया ड्रेस
चयनित पांच देशों की प्रतिभागियों ने ग्लोबल वार्मिंग व महिलाओं से जुड़ी विश्‍वव्यापी गंभीर समस्या बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं व महिलाओं के शोषण की रोकथाम के लिए उपाय भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कंट्री कल्चर राउंड में वह भारत के हर राज्य की खास कला से सजी ड्रेस पहनेंगी। ड्रेस को उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मिसेज वल्र्ड में वह भारत का डंका बजाकर लौटेंगी। इसके लिए उन्होंने कड़ी तैयारी भी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.