विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में कर निरीक्षक पर दुष्कर्म, मतांतरण का दबाव बनाने का मुकदमा

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 26 Oct 2021 01:05 PM (IST)

गोरखपुर में एक युवती ने नगर निगम के कर निरीक्षक पर दुष्कर्म व मतांतरण के लिए दबाव बनाने का मुकदमा ...और पढ़ें

गोरखपुर में एक युवती ने नगर न‍िगम के कर न‍िरीक्षक पर दुष्‍कर्म का मूुकदमा दर्ज कराया है।
गोरखपुर में एक युवती ने नगर न‍िगम के कर न‍िरीक्षक पर दुष्‍कर्म का मूुकदमा दर्ज कराया है।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम के कर निरीक्षक पर रामगढ़ताल पुलिस ने दुष्कर्म व मतांतरण के लिए युवती पर दबाव बनाने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपित युवती के ऊपर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह है मामला

रामगढ़ताल इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई। जान पहचान बढ़ने पर उससे मुलाकात होने लगी। फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के बसुंधरा में फ्लैट है। घूमने के बहाने फरहान उसे कई बार ले गया। शादी करने का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रामगढ़ताल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आज कोर्ट में दर्ज होगा बयान

रामगढ़ताल पुलिस युवती का आज कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।सोमवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस को दिए बयान में उसने एफआइआर में लिखी बातें दोहराई।कोर्ट में बयान कराने के बाद आरोपित के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

जांच में सही मिली फ्लैट में ले जाने की बात

रामगढ़ताल पुलिस की जांच में पता चला कि कर निरीक्षक फरहान अपने दोस्त के फ्लैट में युवती को लेकर जाता था।दोस्त से बात करने पर पता चला कि जनवरी से लेकर मई तक वह शहर से बाहर था।इस दौरान फ्लैट की चाभी उसके दोस्त फरहान के पास ही थी।

गर्भवती महिला से दुष्कर्म का प्रयास

खेत की तरफ निकली गर्भवती महिला को अकेला पाकर दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गए। पीडि़त ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। बीती रात महिला खेत की तरफ निकली थी। आरोप है कि पड़ोस के गांव में रहने वाले दो युवकों ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपित फरार हो गए। सीओ खजनी इंदु प्रभा स‍िंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।