नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार Gorakhpur News
कन्हैया लाल गुप्ता गुलरिहा क्षेत्र के बिस्टौली गांव में स्थित मजार पर झाड़ फूंक करता था। उसी दौरान उसकी जान पहचान कैम्पियरगंज के दिनेश सिंह व शैलेश पांडेय से हो गई।तीनों ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से लाखों रुपये लिए थे।
गोरखपुर, जेएनएन। गुलरिहा पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एक आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पीपीगंज के बुढ़ेली गांव का रहने वाला कन्हैया लाल गुप्ता गुलरिहा क्षेत्र के बिस्टौली गांव में स्थित मजार पर झाड़ फूंक करता था। उसी दौरान उसकी जान पहचान कैम्पियरगंज के दिनेश सिंह व शैलेश पांडेय से हो गई।तीनों ने शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवकों से लाखों रुपये लिए थे। गुलरिहा पुलिस ने सात जनवरी 2020 को चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर निवासी विजय शर्मा की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज किया था।दिनेश ङ्क्षसह ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
खोराबार थाना क्षेत्र में अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। बेलवार के रहने वाले आरोपित राजू ने इलाके की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने रायगंज के पास उसे गिरफ्तार कर अपहृत को बरामद किया।किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी है।
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
चिलुआताल क्षेत्र के सिहोरवा बाजार में दोस्तों के साथ शराब भट्ठी पर गए युवक की तबीयत बिगड़ गई। दोस्त उसे घर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। चिलुआताल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के उपेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह होमगार्ड की नौकरी करते हैं। रविवार को मंदिर सुरक्षा ड्यूटी कर रहा था। शाम चार बजे बहू सीमा ने फोन कर बताया कि बेटे अविनाश की तबीयत बहुत खराब हो गई है। घर पहुंचा तो एंबुलेंस के साथ पुलिस पहुंची थी। एंबुलेंस से बेटे को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौडिय़ा पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव के रहने वाले तीन लोगों पर उन्होंने बेटे को जहर देने का आरोप लगाया है।
पशु तस्कर गिरफ्तार
गुलरिहा पुलिस ने पशु तस्करी के मुकदमे में वांछित युवक को गिरफ्तार किया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। कुशीनगर जिले के कटकुईया गांव निवासी गोविंद के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने सात माह पहले पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम का केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने रविवार की सुबह सरैया बाजार चौराहे के पास आरोपित को गिरफ्तार किया।