Move to Jagran APP

अपने हक और सही बात को लेकर लड़ना जरूरी : स्‍वाती सिंह

उत्‍तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार और सही बात को लेकर संघर्ष करना होगा। वह देवरिया में एक कार्यक्रम में बोल रही थीं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 10:39 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 01:51 PM (IST)
अपने हक और सही बात को लेकर लड़ना जरूरी : स्‍वाती सिंह
अपने हक और सही बात को लेकर लड़ना जरूरी : स्‍वाती सिंह

गोरखपुर, (जेएनएन)। प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने कहा कि एक अच्छा छात्र बनने से पहले एक अच्छा नागरिक बनें। अपने व्यक्तित्व को निखारें और समाज के रूढि़वादी सोच को बदलने के लिए आगे आएं। बच्चे देश के भविष्य हैं। समाज में फैले अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने में बेटियां व बेटे दोनों जब तक कंधे से कंधा  मिलाकर आगे नहीं आएंगे, समाज से कुरीतियों को दूर करना नामुमकिन है। वह रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से देवरिया जनपद के बरहज में एक विवाह भवन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों व महिलाओं के लिए कई योजनाएं दी हैं। भ्रूण हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध होनी चाहिए। बेटियों को बचाना होगा, उन्हें पढ़ाना होगा। बेटियों का सम्मान होना चाहिए। अपने हक के लिए और सही बात को लेकर लडऩा जरूरी है। विद्यार्थी परिषद की प्रांतीय उपाध्यक्ष व गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सुषमा पांडेय ने कहा कि नौ जुलाई 1949 को संगठन की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य ज्ञान, शील व एकता मुख्य है। संगठन ने अनेक कार्य किया। मुख्यधारा से छूटी महिलाओं को जोडऩे का कार्य किया है। चलो गांव की ओर कार्यक्रम चलाया, जिससे महिलाएं जागरूक होकर समाज को एक नई दिशा दे रही हैं। भारतीय संस्कृति का बखान करते हुए विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया।

विशिष्ट अतिथि रामेश्वर यादव ने देश व वीर रस की कविता के माध्यम से जोश भरने का कार्य किया। हाईस्कूल, इंटर, स्नातक व परास्नातक की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह को जीतेंद्र राय, शिवम निषाद, अजीत जायसवाल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता खड्ग बहादुर यादव व संचालन जिला प्रमुख डा.विनय तिवारी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

आगामी चुनाव को देखते हुए अभियानों को सफल बनाएं कार्यकर्ता

देवरिया में लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से इस समय कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें बूथ प्रबंधन, सदस्यता अभियान, मतदाता पुनरीक्षण अभियान प्रमुख रूप से शामिल है। यदि हम इन अभियानों को सफल कर लें तो 2019 के लोकसभा का आधा चुनाव हम अभी जीत लेंगे। आज देश में विपक्षी दल एकजुट होकर हम सभी को हराने की कोशिश में लगेंगे, लेकिन हम सभी को मजबूती से लग कर इनका सामना करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। आम जन को लाभ दिलाएं।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनहित में रोज नए कदम उठाए जा रहे हैं। जरूरत है, हम सभी पूरी तत्परता से सरकार को उसके कार्यों में सहयोग करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, संजय राव, रामदास मिश्र, राजेंद्र बिक्रम सिंह आदि ने स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने किया स्‍वागत

राज्यमंत्री सुबह कृषक एक्सप्रेस से देवरिया पहुंचीं जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, जिसमें जितेंद्र प्रताप राव, भूपेन्द्र सिंह, अजय शाही, अजय कुमार दुबे, नित्यानंद पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, राजेश मिश्र, रमेश वर्मा, अमरनाथ सिंह, अरुण सिंह, शैलेंद्र सिंह आजाद, राजन यादव, प्रमोद शाही, सचिन सिंह, उग्रसेन राव, नितेश पांडेय आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.