Move to Jagran APP

अभय अध्यक्ष तो क्रांति महामंत्री बने

दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 02:32 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 02:32 AM (IST)
अभय अध्यक्ष तो क्रांति महामंत्री बने
अभय अध्यक्ष तो क्रांति महामंत्री बने

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

loksabha election banner

दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। कॉलेज प्रशासन ने देर शाम चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया। घोषित परिणाम के मुताबिक अभय सिंह अध्यक्ष तो क्रांति सिंह महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद पर अभय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हिमांशु सिंह को 476 मतों से हराया। मंत्री पद पर विजयी हुए क्रांति को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिव्यांश दुबे से कड़ी लड़ाई मिली। उन्हें महज आठ मतों से विजय हासिल हुई।

उपाध्यक्ष पद पर राज प्रताप सिंह को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शुभम मिश्रा को 74 मतों से हराया। अभिषेक सिंह पुस्तकालय मंत्री चुने गए। उन्हें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जंतो सैनी से 171 मतों से जीत हासिल हुई। कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक चुनाव में कुल 46.23 प्रतिशत विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संख्या की अगर बात करें तो कॉलेज में पंजीकृत 3359 विद्यार्थियों में से 1553 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इससे पहले मंगलवार को सुबह तय समय 8:30 बजे मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, चुनाव को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह दिखाई दिया। मतदान को लेकर छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। मतदान प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चली और अंतिम क्षण तक मतदान का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद तीन बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ जो देर शाम 8:30 बजे सम्पन्न हुआ। मतगणना के बाद मतगणना अधिकारी डॉ. परीक्षित सिंह ने विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर 23, उपाध्यक्ष पद पर 29, महामंत्री पद पर 24 और पुस्तकालय मंत्री पद पर 23 मत अवैध पाए गए। कुल मिलाकर 99 मत अवैध मिले। परिणाम की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी डॉ. शशिप्रभा सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र दिया। विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय 12 और 13 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से बंद रहेगा।

---------

प्रत्याशियों को प्राप्त होने वाले मतों का विवरण

अध्यक्ष

प्रत्याशी प्राप्त मत

अभय सिंह 773

हिमांशु सिंह 297

अंकिता शुक्ला 221

शाश्वत सिंह 91

आदेश सिंह 79

शिवव्रत सिंह 69 उपाध्यक्ष

प्रत्याशी प्राप्त मत

राज प्रताप सिंह 419

शुभम मिश्रा 345

अन्नू गुप्ता 344

आकाश यादव 326

राज गुप्ता 90 महामंत्री

प्रत्याशी प्राप्त मत

क्रांति सिंह 423

दिव्यांश दुबे 415

मिथिलेश यादव 372

कपिलदेव यादव 319 पुस्तकालय मंत्री

प्रत्याशी प्राप्त मत

अभिषेक सिंह 665

जन्तो सैनी 494

राकेश यादव 370


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.