विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board: दो बार तिथि बढ़ी, फिर भी छूट गए बच्चे Gorakhpur News

By Pradeep SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 08 Oct 2020 11:09 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 11:46 PM (IST)

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2021 के लिए फार्म भरने की तिथि दो बार बढ़ाने के बावजूद जनपद के दर्जनों स्कूलों ...और पढ़ें

दो बार डेट बढ़ाने के बाद भी बहुत से छात्र फार्म नहीं भर पाए। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
दो बार डेट बढ़ाने के बाद भी बहुत से छात्र फार्म नहीं भर पाए। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए फार्म भरने की तिथि दो बार बढ़ाने के बावजूद जनपद के दर्जनों स्कूलों के बच्चे फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। अब क्षेत्रीय कार्यालय में विद्यालय कोरोना व सर्वर फेल होने की दुहाई देकर तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय कार्यालय ने उचित कारण होने पर ही आवेदन पत्र बोर्ड कार्यालय प्रयागराज को भेजने की बात कही है। अब विद्यालय बोर्ड को बताने के लिए आवेदन पत्र न भर पाने की वजह ढूढ़ रहे हैं।

बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में महीप शाही जनता इंटर कॉलेज और जीसिंह इंटर कॉलेज का पत्र पहुंचा है। जिसमें दोनों विद्यालयों में से किसी स्कूल में पचास तो किसी में सौ छात्रों के आवेदन फॉर्म से वंचित रहने की बात कही है। यह दो महज उदाहरण है। बोर्ड कार्यालय में हर रोज किसी न किसी विद्यालय से इस तरह के मामले आ रहे हैं। बोर्ड के अधिकारियों की माने अभी कई पत्र और आए हैं, देखने पर पता चलेगा कि उनके यहां कितने बच्चे फार्म भरने से वंचित रह गए हैं।

बोर्ड ने पूछा कारण

बोर्ड ने दो बार तिथि बढ़ने के बाद भी छात्रों के फार्म भरने से वंचित रहने का संबंधित विद्यालयों से वास्तविक कारण पूछा है। कारण संतोषजनक होने पर क्षेत्रीय इस प्रकरण को बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज को भेजेगा। जिस पर अंतिम निर्णय मुख्यालय द्वारा लिया जाएगा।

अंतिम तिथि बीत जाने के बाद से ही स्कूल पत्र के माध्यम से बता रहे हैं कि उनके यहां के छात्र फार्म नहीं पर पाएं हैं। जिले के कई स्कूलों से और बच्चों का ब्योरा आना शेष है। सभी प्रकरण को एकत्र कर बोर्ड मुख्यालय को भेजा जाएगा, ताकि उस पर जो भी उचित निर्णय हो लिया जा सके। - डा.आरपी सिंह, उपसचिव, क्षेत्रीय कार्यालय, यूपी बोर्ड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।