Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान चलाकर हर बूथ के कार्यकर्ता को मजबूत करें: प्रभारी

गांव-गांव में जाकर लोगों को पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताने के साथ ही पार्टी से भी जोड़ा जाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 02:40 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 02:40 PM (IST)
सदस्यता अभियान चलाकर हर बूथ के कार्यकर्ता को मजबूत करें: प्रभारी
सदस्यता अभियान चलाकर हर बूथ के कार्यकर्ता को मजबूत करें: प्रभारी

सदस्यता अभियान चलाकर हर बूथ के कार्यकर्ता को मजबूत करें: प्रभारी

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर : पिछले कुछ दिनों से सपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। शहर के साथ ही गांवों में पार्टी के नेता सपा की नीतियों को बताकर लोगों को सदस्य बना रहे हैं। इस काम में प्रभारी के साथ ही पूर्व विधायकों को भी लगाया गया है। संगठन के नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। शहर के मेंहदावल बाईपास पर पार्टी के नगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें जिला प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर हर बूथ के कार्यकर्ता को मजबूत करें। गांव-गांव में जाकर लोगों को पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्यों को बताने के साथ ही पार्टी से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सपा का सदस्यता अभियान बड़े स्तर पर होगा। हर गांव, मोहल्ले और हर गली में पार्टी के पदाधिकार जाकर युद्ध स्तर पर लोगों को जोड़ेंगे। पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी ने कहा कि बूथों को मजबूत करने से ही पार्टी मजबूत होगी और दोबारा प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि जनपद में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जी-जान से लगे हैं। लोगों को सपा की नीतियों के साथ ही भाजपा की गलत नीतियों को भी समझाया जा रहा है। सपा के इस अभियान में जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, रमेश चंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता नित्यानंद यादव, आलोक यादव सोनू, विनोद यादव, केडी यादव, राहुल यादव बादल, अब्दुल्ला, निलेश यादव, एखलाक अहमद, नसीम, संत यादव, अजीत सिंह यादव, अतीकुर्रहमान समेत बड़ी संख्या में नेता लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.