Move to Jagran APP

देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार बनाने को साथ दिखे पांच मोर्चे : शिवपाल

समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा 69 फीसद जनता नरेंद्र मोदी के खिलाफ रही है। वह सर्वमान्य नेता नहीं हैं। देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार बननी चाहिए।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 10:23 PM (IST)
देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार बनाने को साथ दिखे पांच मोर्चे : शिवपाल
देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार बनाने को साथ दिखे पांच मोर्चे : शिवपाल

गोरखपुर (जेएनएन)। राजनीतिक में सक्रिय पांच सियासी मोर्चा के अध्यक्षों के बीच समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश में सामाजिक न्याय वाली सरकार होनी चाहिए न कि गलत तरीके से चुनी सरकार। अब वक्त आ गया है कि एकजुट होकर ऐसी सरकार बनाई जाए जिसमें समाज का सभी तबका शामिल हो। न्याय व्यवस्था भी ऐसी होनी चाहिए कि किसी को ऐसा न लगे कि उसके साथ इंसाफ नहीं हुआ है। 69 फीसद देश की जनता नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ रही है। वह सर्वमान्य नेता नहीं हैं। इस मौके पर बहुजन क्रांति मोर्चा, फूलन सेना, पूर्वांचल सेना और भारतीय मुस्लिम मोर्चा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाते नजर आए। यह कार्यक्रम मूलतःबहुजन क्रांति मोर्चा का रहा।

loksabha election banner

साथ दिखे पांच मोर्चे

  • समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा 
  • भारतीय मुस्लिम मोर्चा
  • बहुजन क्रांति मोर्चा
  • पूर्वांचल सेना
  • फूलन सेना

बहुजन क्रांति मोर्चा की परिर्वतन यात्रा 

शिवपाल सिंह यादव शनिवार को यहां बहुजन क्रांति मोर्चा की परिर्वतन यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा सामाजिक संगठन है और लोगों को एकजुट करने का कार्य कर रहा है। इस नेक काम में समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा भी उनके साथ है। मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने कहा कि ईवीएम का दुरुपयोग कर देश व प्रदेश में सरकारें बनाई जा रही है। इस मामले में भाजपा और कांग्रेस दोनों मिली हुई है। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर सबसे पहले उन्होंने ही सवाल उठाया था। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के जरिए मामला सुप्रीम कोर्ट में रखा गया था। इसके बाद कोर्ट ने ईवीएम से वीपीपैट जोडऩे का निर्देश दिया था।

नरेंद्र मोदी सर्वमान्य नेता नहीं 

शिवपाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर धर्म व जाति के नाम पर नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अंग्रेजों की तरह समाज को बांटकर सत्ता पर कब्जा बनाया रखना चाहती है। नरेंद्र मोदी सर्वमान्य नेता नहीं हैं, उन्हें सिर्फ 31 फीसद वोट मिले थे जबकि 69 फीसद देश की जनता उनके खिलाफ थी। फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद एवं पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि देश में लोकतंत्र को कायम रखने के लिए ईवीएम को हटाना पड़ेगा। भारतीय मुस्लिम मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल हमीद अजहरी ने कहा कि ईवीएम हटाने के लिए पूरे देश में आंदोलन होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.