Move to Jagran APP

सपा-सुभासपा गठबंधन भाजपा को सिखाएगा सबक: ओमप्रकाश

कुशीनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनसभा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमलावर रहे उन्होंने कहा कि मतलब निकलने पर सहयोगी दल को किनारे कर देती है भाजपा भाजपा सरकार में नहीं हो सकता है पिछड़े वर्ग का कल्याण।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 11:44 PM (IST)
सपा-सुभासपा गठबंधन भाजपा को सिखाएगा सबक: ओमप्रकाश

कुशीनगर : समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगा। भाजपा धोखा देने वाली पार्टी है, मतलब निकल जाने के बाद सहयोगी दल को किनारे कर देती है।

loksabha election banner

यह बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कही। वह मंगलवार को खड्डा विधानसभा क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव स्थित खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि केंद्र सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने पर तुली हुई है और प्रदेश सरकार अपराधियों पर बुलडोजर चढ़ाने का दावा कर रही है। जबकि सरकार में शामिल करीब 80 माननीयों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उनके खिलाफ प्रदेश सरकार क्यों नहीं कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार क्या कर रही है। क्रय केंद्रों पर बिचौलिए हावी हैं, किसानों का धान और गेहूं सस्ते में खरीदकर अपनी आय दोगुनी कर रहे हैं। खाद-बीज की कीमत तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2022 में जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनेगी तो लोगों का बिजली बिल माफ किया जाएगा। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी। पुलिस कर्मियों को वाहन खर्च के मद में प्रति माह 3000 रुपये दिए जाएंगे। चौकीदारों की तनख्वाह में भी बढ़ोतरी की जाएगी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा नेता रामप्रसाद चौधरी को विजय प्रताप कुशवाहा ने गदा और रिजवान ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, शंभू चौधरी, सपा नेता एनपी कुशवाहा, मिठाई यादव आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष डा. मनोज कुमार यादव ने की व संचालन विधायक रामानंद बौद्ध ने किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा, सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव विजय कुमार पांडेय, सुभासपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव सुनैना कुशवाहा, अनिल राजभर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.