Move to Jagran APP

एक परिवार तक सिमटा है सपा का जातिवाद : सुभाष

गोरखपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सपा के जातिवाद को छला

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Mar 2018 01:32 AM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2018 01:32 AM (IST)
एक परिवार तक सिमटा है सपा का जातिवाद : सुभाष
एक परिवार तक सिमटा है सपा का जातिवाद : सुभाष

गोरखपुर :

loksabha election banner

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने सपा के जातिवाद को छलावा बताया है। उनका कहना है कि सपा के जातिवाद से सिर्फ एक परिवार लाभान्वित होता है, इसे समझने की जरूरत है। भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र शुक्ल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को शहर के एक होटल में संवाददाताओं से मुखातिब थे।

सपा-बसपा के गठबंधन को स्वार्थपरक समझौता बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट होने के चलते गोरखपुर प्रदेश और देश ही नहीं पूरी दुनिया की नजर है। विपक्ष में रहने के दौरान भी योगी आदित्यनाथ यहां की जनता के प्रिय थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह गोरखपुर ही नहीं समूचे प्रदेश को ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को इतना सुदृढ़ कर दिया है कि यहां बेहतर औद्योगिक माहौल बना है। इन्वेस्टर्स मीट में उद्यमियों द्वारा 4.28 लाख करोड़ रुपयों के निवेश का संकल्प इसकी तस्दीक है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनपर जिस जाति के लोगों का सबसे बड़ा कर्ज है, उनके लिए भी पार्टी ने कुछ नहीं किया। उस जाति के सामान्य नेता की हिम्मत नहीं है कि वह पार्टी से टिकट माग ले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.