महिलाओं के बिना नहीं चल सकता देश-समाज, हुआ सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरण ने महिलाओं के सम्मान में एक आयोजन किया। आयोजन में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
गोरखपुर, जेएनएन। महिलाएं आज मजबूत हुई हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास अपेक्षाकृत नहीं बढ़ पाया है। इसे बढ़ाने की सर्वाधिक जरूरत है, जिससे वे यातनाओं का प्रतिरोध मजबूती से कर सकें। यह सोचना होगा कि महिलाओं के बिना देश और समाज नहीं चल सकता।
ये निहितार्थ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दैनिक जागरण की ओर से गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित पैनल डिस्कशन के हैं।
मुख्य अतिथि एमएमएमयूटी की महिला क्लब की अध्यक्ष वंदना सिंह वंदना सिंह ने अपने अधिकार के लिए महिलाओं के किए गए आंदोलन पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि प्रो. विनीता पाठक, राजनीति शास्त्र विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आधी आबादी को इस समाज का जरूरी व अनिवार्य हिस्सा बताया। डिस्कशन में यह कहा गया कि महिलाएं महान हैं। उनकी शक्ति अपार है। उनसे किसी की तुलना नहीं की जा सकती है।
जेपी एजूकेशन एकेडमी की प्रधानाचार्य प्रियंवदा श्रीवास्तव,शेंफर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की निदेशक तूलिका त्रिपाठी, एडवोकेट तनु आबदीन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मधु गुलाटी, डॉ. कीर्ति मित्तल, ऐश्प्रा की ज्वेलरी डिजाइनर मधु सर्राफ ने विचार रखे। सोनाली ने मौलिक अधिकार, नीलम ने माहवारी, अंजना ने घरेलू हिसा व पूनम सिंह ने नशे से मुक्ति के बारे में सवाल पूछे।
इनका हुआ सम्मान
श्रृति पांडेय, दिव्यांशी श्रीवास्तव, तेजस्विनी सिंह, मंजुला पाठक, अनन्या राय, प्रियंका कुशवाहा, साक्षी राय, अनिता अग्रवाल, सीमा पासवान, मधु राठौर, संभ्रांत भट्ट, डॉ. रेखा रानी, अनिता मर्तिया, सबाना खान, सगुन श्रीवास्तव, सबा नाजनीन
ये रहे प्रायोजक
मुख्य प्रायोजक जेपी एजूकेशन एकेडमी, विशेष सहयोग मर्तिया ज्वेल्स व पीसी ज्वेलर्स, उपहार की व्यवस्था ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स, अन्य सहयोगियों में टाउन फेब, आनंद लोक हास्पीटल, सिटी हास्पीटल, ब्रांड मार्ट, नेचुरल आइसक्रीम, राजदीप हास्पीटल, गोविंद हरी, शाही ग्लोबल हास्पीटल।