गोरखपुर में शीघ्र ही डीएनए टेस्ट तक की सुविधा, जल्द शुरू होगा हाईटेक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, Gorakhpur News
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गोरखपुर में शीघ्र ही हाईटेक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्य करने लगेगा। इसमें डीएनए जांच तक संभव होगा। इस प्रयोगशाला में 12 विभाग जुड़ेंगे।
गोरखपुर, जेएनएन। अपर पुलिस महानिदेशक दावा शेरपा ने कहा कि पुलिस का प्रोडक्ट सुरक्षा और कानून व्यवस्था है। जनता कस्टमर होती है। पूर्व के मुकाबले जोन में 40 फीसद गंभीर अपराधों में गिरावट आई है।
नेपाल से लगी इंटरनेशनल सीमा कानून व्यवस्था के लिए चुनौती
एडीजी कुशीनगर जिले के कसया थाना परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगा खुला इंटरनेशनल बार्डर हमारे लिए दोगुनी चुनौती है। पूर्व के मुकाबले अब वैज्ञानिक साक्ष्य के सहारे दोषी को दंड दिलाना आसान हो गया है।
हाईटेक विधि विज्ञानशाला में 12 विभाग जुड़ेंगे
अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि गोरखपुर में शीघ्र ही हाईटेक विधि विज्ञान प्रयोगशाला कार्य करने लगेगा। इसमें डीएनए जांच तक संभव होगा। इस प्रयोगशाला में 12 विभाग जुड़ेंगे। तब हम अपराधों पर आसानी से नियंत्रण पाने में सफल हो जाएंगे।
साफ-सुथरी होनी चाहिए पुलिस की छवि
उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता में साफ सुथरी होनी चाहिए। अगर हम अपना दायित्व और कर्तव्य सही लोगों के बीच बांट दें तो बेहतर परिणाम हासिल किया जा सकता है। हमारी पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है।
साइबर क्राइम से निपटने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग
साइबर क्राइम को चुनौती मानते हुए एडीजी ने कहा कि पुलिस को इससे निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बीच चेकिंग के बहाने तरह-तरह की उत्पीडऩ की शिकायतें मिल रही हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिए सामज से सामंजस्य आवश्यक है।