Move to Jagran APP

कुछ लोग प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे, इसे सफल नहीं होने देंगे : भाजपा

गोरखपुर भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि कुछ लोग प्रदेश में अशांति फैलाना चाहते हैं। भाजपा इसे सफल नहीं होने देगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:10 PM (IST)
कुछ लोग प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे, इसे सफल नहीं होने देंगे : भाजपा
कुछ लोग प्रदेश में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे, इसे सफल नहीं होने देंगे : भाजपा

गोरखपुर, (जेएनएन)। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय के सभागार में भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री और गोरक्ष व कानपुर क्षेत्र के अभियान प्रभारी कामेश्वर सिंह ने कहा कि देश में कुछ लोग अशांति फैलाने की साजिश रच रहे हैं। यह लोग नहीं चाहते ही देश तरक्की की राह पर आगे बढ़े। भाजपा देश के माहौल को विषाक्त करने वालों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

loksabha election banner

क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार कावंरियों पर पुष्प वर्षा का इंतजाम किया गया। गांव में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा स्तर को सुधारते हुए नौनिहालों को पठन-पाठन सामग्री मुहैया कराई गई। अभियान के प्रदेश संयोजक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने सदस्यता अभियान की जिलेवार समीक्षा की और कहा कि सदस्य संख्या के आधार पर भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सदस्यता अभियान को पूरी निष्ठा के साथ चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। सदस्यता अभियान प्रभारी दुर्गा प्रसाद राय ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिलों में 205 मंडल, 2298 सेक्टर की संरचना में 25736 बूथ बनाएं गए  हैं, जिसमें भाजपा गोरखपुर क्षेत्र संगठन ने 12 लाख 86 हजार 800 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

बैठक का संचालन विजय नारायण शर्मा और आभार ज्ञापन इंद्रजीत सिंह ने किया। इस दौरान बृजेश राम त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, राजनाथ पांडेय, विपिन पांडेय, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, रामपाल सिंह, दिनेश कुमार त्रिपाठी, अंगद मणि त्रिपाठी, बंका सिंह आदि मौजूद रहे।

उपेंद्र शुक्ल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और 2017 के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे उपेंद्र दत्त शुक्ल को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उपेंद्र को नई जिम्मेदारी मिलने की खबर जब गुरुवार को देर शाम गोरखपुर पहुंची तो उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र, ओमप्रकाश शर्मा, विश्वजीताशु सिंह आशू, दयानंद शर्मा, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े, नेहा मणि आर्य, एडवोकेट मनीष मिश्र, पूर्व पार्षद श्रवण कुमार पांडेय आदि शामिल रहे। पार्टी में मंडल अध्यक्ष से प्रदेश उपाध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले उपेंद्र दत्त शुक्ल लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिए गए थे। चुनाव हारने के बाद उनके पास पार्टी का पद नहीं था। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पार्टी के प्रति निष्ठा का ईनाम दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.