एसआइटी के बुलावे पर बस्ती की किशोरी का प्रेमी अपनी मां के साथ पहुंचा
देवरिया कांड में एसआइटी ने किशोरी के प्रेमी को बुलाया। प्रेमी अपने मां के साथ पहुंचा। उसने देवरिया कांड की लड़कियों के बारे में जानकारी दी।
गोरखपुर : देवरिया कांड की जांच कर रही एसआइटी की विवेचना का दायरा बढ़ता जा रहा है। एसआइटी ने बस्ती जिले की रहने वाली किशोरी के प्रेमी व उसकी मां को पूछताछ के लिए पुलिस लाइन बुलाया था। दोनों सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ इलाके के एक गांव से चलकर आए थे। युवक दूसरे समुदाय का है। कुछ दिन पहले वह बस्ती की रहने वाली किशोरी को लेकर फरार हो गया था। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर बस्ती पुलिस ने किशोरी को स्टेशन रोड स्थित गिरिजा त्रिपाठी की संस्था बालगृह बालिका में रखवा दिया। संस्था से मिले रिकार्ड व किशोरी के बयान पर एसआइटी ने प्रेमी को फोन कर देवरिया बुलाया था। मां-बेटे बयान दर्ज कराने के लिए आए थे। पुलिस लाइंस में उनका बयान दर्ज हुआ। एसआइटी ने पूछा कि संस्था में क्या तुम प्रेमिका से मिले थे। उसने कहीं बाहर भेजने की बात कहीं थी। युवक ने इन बातों से इन्कार कर दिया। उसने बताया कि सामान को संस्था पर रख लिया जाता था। टीम के सदस्यों ने लगातार संपर्क में रहने की बात कहीं। इससे पहले एसआइटी ने बस्ती के डीपीओ से भी पूछताछ की थी और उनका बयान दर्ज किया। फिर जेल पहुंची एसआइटी
विवेचक ब्रजेश ¨सह यादव ने जेल पहुंचकर मोहन त्रिपाठी से फिर पूछताछ की। विवेचक दो घंटे तक जेल में रहे। मां ¨वध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी व अधीक्षिका कंचलनता से पहले ही जेल में पूछताछ हो चुकी है।