Move to Jagran APP

Siddharthnagar News: लड़की के रिश्तेदारों पर बेटे की हत्या का लगाया आरोप, 15 दिन पहले घर छोड़कर भागे थे युगल

लड़के के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा व लड़की 12 जून को घर छोड़कर फरार हुए थे। लड़की के रिश्तेदार दोनों को सूरत से लेकर गांव लौट रहे थे। लड़की अपने घर पहुंच गई जबकि लड़के का कोई पता नहीं है।

By Pragati ChandEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:54 PM (IST)
Siddharthnagar News: लड़की के रिश्तेदारों पर बेटे की हत्या का लगाया आरोप, 15 दिन पहले घर छोड़कर भागे थे युगल
लड़की के रिश्तेदारों पर बेटे की हत्या का लगाया आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सिद्धार्थनगर, जागरण संवाददाता। सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी उदयभान ने थानाक्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली लड़की के स्वजन पर पुत्र की हत्या करके शव ठिकाने लगा देने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

ये है मामला: तहरीर के मुताबिक शिकायतकर्ता का पुत्र उस लड़की को लेकर 12 जून को फरार हो गया था। लड़की के घर वालों ने थाने में मुकदमा लिखवाया तो उन्हें थाने में बुलाकर लड़के को खोजकर लाने को कहा गया। खोजबीन में पता चला कि लड़का और लड़की पहले मुंबई गए और वहां से सूरत चले गए।

सूरत में लड़के के दोस्तों के पास ठहरे थे युगल: दोनों लड़के के दोस्तों के यहां रह रहे थे। 18 जून को जब लड़के के पिता सूरत पहुंचे तो दोस्तों ने बताया कि लड़की के रिश्तेदार यहीं रहते थे और उन लोगों ने दोनों को पकड़ लिया था।

सूरत में भी बेटे से नहीं हुई मुलाकात: लड़के के पिता जब दोनों की तलाश में थाना परसाना के चौकी गंगाधरा सूरत पहुंचे तो जानकारी मिली कि लड़की के मामा चार घंटे पहले चौकी से लड़की व लड़के को लेकर वहां से जा चुके हैं। ऐसे में लड़के की मुलाकात पिता से नहीं हो सकी लेकिन बेटे के घर पहुंच जाने की आस में वहां से घर वापसी के लिए निकल गए। 

घर लौट आई लड़की: लड़के के पिता वापस जब घर पहुंचे तो पता चला लड़की अपने घर आ गई, लेकिन उनका लड़का घर नहीं लौटा। लड़की से बेटे के बारे में जब पूछा तो उसके मामा व अन्य लोगों ने कहा कि आपका लड़का बस से उतर कर कहीं भाग गया। तब से उसका पता नहीं है।

पुलिस बोली: प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि मामला सूरत का है, इसलिए जो भी कार्रवाई होगी वहीं से की जाएगी। हमारे स्तर से भी पीड़ित पिता का सहयोग किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.