Move to Jagran APP

प्रेम प्रसंग में हुई थी सिद्धांत की हत्या,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

भोजन लेकर जा रहे सिद्धांत को विकास यादव समेत कुछ युवकों ने पकड़ लिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। पिटाई के बाद आरोपितोे ने उसे मरा समझ कर वहीं फेंक दिया। घायल सिद्धांत को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 02:49 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 02:49 PM (IST)
प्रेम प्रसंग में हुई थी सिद्धांत की हत्या,मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार
आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया जनपद के भटनी के रामपुर खुरहुरिया निवासी सिद्धांत की हत्या के मुख्य आरोपित समेत दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मुख्‍य आरोपित ने बताया कि सिद्धांत की हत्‍या कैसे की गई। उधर युवक की मौत के तीसरे दिन भी रामपुर खुरहुरिया मुहल्ले में लोग गमगीन हैं।

loksabha election banner

पुलिस ने विकास व विट्टू को दूसरी जगह जाते समय दबोच लिया। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र का कहना है कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

दूसरे मकान पर भोजन लेकर जा रहा था सिद्धांत

13 अक्टूबर की रात रामपुर खुरहुरिया निवासी सिद्धांत को उस समय पीटकर गंभीर रूप से दिया गया जब वह भोजन लेकर अपने दूसरे मकान पर जा रहा था। भोजन लेकर जा रहे सिद्धांत को विकास यादव समेत कुछ युवकों ने पकड़ लिया। उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई। पिटाई के बाद आरोपितोे ने उसे मरा समझ कर वहीं फेंक दिया। घायल सिद्धांत को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने सिद्धांत के पिता सुरेंद्र की तहरीर पर भटनी के हतवा निवासी विकास यादव, विट्टू यादव समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

विकास ने यह बताई कहानी

मुख्य आरोपित विकास यादव का कहना है कि सिद्धांत का उसके परिवार की एक युवती से प्रेम हो गया था। सिद्धांत को विकास ने समझाया था। जब वह नहीं माना तो धमकी भी दी थी, लेकिन सिद्धांत ने इसे हलके में लिया। इसके बाद विकास अपने साथियों के साथ खौफनाक कदम उठा लिया और उसकी तब तक पिटाई करते रहे जब तक वह अचेत नहीं हो गया। विकास का कहना है कि उसने यह नहीं समझा कि सिद्धांत मरा नहीं है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.