मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त का संभाला कार्यभार
गोरखपुर : शैलेश कुमार पाठक ने शुक्रवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, नागर विमानन मंत्रालय लखन
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 01:23 AM (IST)
गोरखपुर : शैलेश कुमार पाठक ने शुक्रवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, नागर विमानन मंत्रालय लखनऊ का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पहले वे रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर सर्किल के पद पर कार्यरत थे।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव के अनुसार भारतीय रेल इंजीनिय¨रग सेवा के अधिकारी शैलेश कुमार पाठक ने बीएचयू से स्वर्ण पदक सहित सिविल इंजीनिय¨रग में बीटेक तथा आइआइटी कानपुर से एम टेक की डिग्री प्राप्त की है। मध्य रेलवे में रहते हुए उन्होंने ओपेन लाइन और निर्माण संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वह रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में निदेशक का भी कार्य कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें