Move to Jagran APP

देवरिया में खतरे के निशान पर पहुंची सरयू नदी, भदिला प्रथम गांव घिरा

सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। जिस गति से जलस्तर में वृद्धि जारी है। भदिला प्रथम गांव घिर गया है। लोगों का नाव के सहारे आवागमन हो रहा है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 04:54 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 04:54 PM (IST)
देवरिया में खतरे के निशान पर पहुंची सरयू नदी, भदिला प्रथम गांव घिरा
बरहज के कटइलवा गांव के निकट कटान करती सरयू नदी। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : सरयू और राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सरयू नदी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। जिस गति से जलस्तर में वृद्धि जारी है। भदिला प्रथम गांव घिर गया है। लोगों का नाव के सहारे आवागमन हो रहा है। ग्राम कटइलवा में पश्चिम तरफ नदी कटान कर रही है। सरयू नदी के खतरे के निशान पर पहुंचने पर लेकर तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत है।

loksabha election banner

24 घंटे में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि

देवरिया में सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। सरयू नदी 66.05 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 45 सेंटीमीटर की वृद्धि मापी गई है। कपरवार में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। नदी में लोग नाव से नदी पार कर रहे हैं। गोरखपुर जनपद की गोद मे बसा बरहज तहसील का भदिला प्रथम गांव बाढ़ की पानी से चारों तरफ से घिर गया है।

नाव का कोई प्रबंध किया प्रशासन ने

गांव के अनिल पासवान, रणजीत यादव, दिनेश यादव, शिवचंद यादव ने बताया कि गांव पानी से घिर गया है। प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए नाव का कोई प्रबंध नहीं किया गया है। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने बताया कि सरयू, राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन बाढ़ से निपटने की सभी तैयारी पूरी कर ली है। हम जलस्तर पर नजर रखे हुए है। भदिला प्रथम में दो नाव उपलब्ध कराई गई है।

अधिकारियों ने किया भदिला प्रथम गांव का निरीक्षण

बरहज क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील सभागार में बाढ़ की तैयारियों के संबंध में राजस्व, विकास, बाढ़ खंड, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बाढ़ चौकियों पर मुस्‍तैद रहें कर्मी

उपजिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने कहा कि बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मी मुस्तैद रहे। नदी जलस्तर पर नजर रखे। किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहे। अधिकारियों ने बैठक के बाद बरहज थाना घाट, मैरुंड भदिला प्रथम गांव पहुंच निरीक्षण किया। भदिला प्रथम में लोगों के आवागमन के लिए दो नाव लगाई गई है। बरहज थानाघाट पर चार मीटर दूरी पर रस्सी और पानी गहरा होने का संकेतक लगाने का एसडीएम ने निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी देव आनंद ,तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शशि पांडेय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.