Move to Jagran APP

बारिश के पानी में डूबा संतकबीरनगर जिला मुख्‍यालय, जलजमाव पर भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

चार दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से संतकबीरनगर जिला मुख्‍यालय खलीलाबाद पूरी तरह से जलमग्‍न हो गया है। जलभराव की वजह से नगर की सभी सडके पानी में डूबी हुई हैं। इसके विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 01:10 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 01:10 PM (IST)
बारिश के पानी से हुए जलभराव के विरोध के प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने संतकबीरनगर जिला मुख्‍यालय का बुरा हाल कर दिया है। जिला मुख्‍यालय खलीलाबाद शहर की सड़कें पानी-पानी हो गई हैं। जहां देखिए वहीं दो से तीन बारिश का पानी लगा हुआ है। इसे लेकर 18 सितंबर को सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सभी ने गोला बाजार में एकत्र होकर नारेबाजी करने के साथ ही नगर पालिका प्रशासन पर जलनिकासी की व्यवस्था में फेल साबित होने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

शिकायत के बाद भी सुधार नहीं, तालाब बन गया है शहर

विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ सपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि शहर में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने से बाजार तालाब बन चुके हैं। शिकायत के बाद भी सुधार का कार्य नहीं किया जा रहा है। सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो इसे लेकर वृहद आंदोलन किया जाएगा। सपा नेता पवन छापडिय़ा ने कहा कि भाजपा सरकार में जमीन पर कार्य कुछ नहीं और वादे बड़े-बड़े किए जा रहे हैं। खलीलाबाद शहर का हाल इसका नमूना है।

सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला विरोध जुलूस

प्रदर्शन से पहले सपा कार्यकर्ताओं ने नेहरू तिराहा, एनडी पांडेय गली, चंद्रशेखर तिराहा, मीट मंडी मार्ग, खलीलाबाद बाईपास रोड पर जुलूस निकालकर सरकार और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ,पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जावेद खां, परवेज अहमद, अखिलेश चौधरी, रमेश चंद्र यादव, रामदरश यादव, मालती यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सामाजिक कार्यकर्ता ने नपा प्रशासन से की वार्ता

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर राज तिवारी ने खलीलाबाद शहर में जलजमाव की समस्या गंभीर होने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के आत्मा राम और हरिकेश मिश्र के साथ ही नपा के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य को गोला बाजार में बुलाकर पारस्परिक समन्वय से जलनिकासी का प्रबंध करवाने को कहा। ईओ ने कहा कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए प्रयास जारी है। अंकुर ने कहा कि शहर की बेहतरी के लिए नगरवासियों को साथ लेकर ही कोई योजना बनाई जा सकती है। दो दिन से नगर की जनता बहुत समस्या झेल रही है। पानी के चलते बाजार बंद है। उन्होंने कहा कि वह समस्या दूर करने के लिए प्रशासन के साथ खड़े हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.