Move to Jagran APP

उपसभापति चुनाव में सपा भी ठोंकेगी ताल, प्रत्‍याशी घोषित Gorakhpur News

नेताओं ने मांग की कि उपसभापति का चुनाव बैलेट से होना चाहिए। हाथ उठाकर चुनाव हुआ तो यह नगर निगम के अधिनियम का उल्लंघन होगा।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 07:20 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 07:20 AM (IST)
उपसभापति चुनाव में सपा भी ठोंकेगी ताल, प्रत्‍याशी घोषित Gorakhpur News
उपसभापति चुनाव में सपा भी ठोंकेगी ताल, प्रत्‍याशी घोषित Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम के उपसभापति के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) भी ताल ठोंकेगी। सपा ने अंधियारीबाग के पार्षद रमेश यादव को उपसभापति पद का प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के आने से भाजपा खेमे में हलचल मच गई है। चुनाव 27 जनवरी को नगर निगम के गेस्ट हाउस में होगा।

loksabha election banner

रमेश यादव होंगे सपा प्रत्‍याशी

शनिवार को सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और सपा पार्षद दल के नेता अशोक यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी ने नगर निगम के उपसभापति चुनाव में रमेश यादव को प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव बैलेट हो, तभी मान्‍य

नेताओं ने मांग की कि उपसभापति का चुनाव बैलेट से होना चाहिए। हाथ उठाकर चुनाव हुआ तो यह नगर निगम के अधिनियम का उल्लंघन होगा। हालांकि भाजपा ने अभी उपसभापति के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है लेकिन यह तय है कि अजय राय और मनु जायसवाल में से कोई एक मैदान में उतरेगा। इसका फैसला 27 जनवरी को उपसभापति चुनाव से पहले महापौर के कक्ष में लिया जाएगा।

कार्यकारिणी में 12 पार्षद

नगर निगम में 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में सर्वाधिक छह सदस्य भाजपा के हैं। चार सदस्य सपा, एक कांग्रेस और एक निर्दल है।

महापौर का वोट निर्णायक

उपसभापति के लिए सपा के मैदान में आने से चुनाव होना तय हो गया है। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में महापौर सीताराम जायसवाल का मत निर्णायक होगा। यदि सपा, कांग्रेस और निर्दल पार्षद ने सपा प्रत्याशी को वोट दिया तो उसे छह वोट मिलेंगे। भाजपा के छह पार्षद पहले से कार्यकारिणी में हैं। यानी भाजपा और सपा को छह-छह वोट मिलेंगे। इस स्थिति में महापौर का वोट निर्णायक होगा। यह अलग है कि यदि विपक्ष ने भाजपा में सेंधमारी कर दी तो परिणाम अलग भी हो सकता है।

ये है नगर निगम में सदस्‍यों की स्थिति

नगर निगम में भाजपा के मनु जायसवाल, अजय राय, राम भुआल कुशवाहा, आलोक सिंह विशेन, राजेश तिवारी और अभिषेक निषाद हैं। जबकि सपा के सदस्‍यों में आकाश चौहान, उजैर अहमद, शकुन मिश्रा और रमेश यादव हैं। इसके अलावा कांग्रेस के संजीव सिंह सोनू और निर्दल में आनंद वर्धन सिंह शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.