Move to Jagran APP

महिला चालक के आटो में बैठकर चले थे सलमान खुर्शीद, कांग्रेस पार्टी उठाएगी उसकी बेटी की पढाई का खर्च

कांग्रेस नेता पिछले दिनों गोरखपुर आए थे। रेलवे स्‍टेशन से वह महिला चालक की आटो में बैठकर सिविल लाइंंस में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम स्‍थल तक गए थे। अब कांग्रेस पार्टी ने महिला आटो चालक की मदद करेेेगी तथा उसकी बेटी की पढाई का खर्च उठाएगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 04:05 PM (IST)
महिला चालक के आटो में बैठकर चले थे सलमान खुर्शीद, कांग्रेस पार्टी उठाएगी उसकी बेटी की पढाई का खर्च
महिला आटो चालक की बेटी को किताबें देते कांग्रेस नेता। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन सलमान खुर्शीद गोरखपुर में महिला चालक कुंती के आटो में बैठकर रेलवे स्‍टेशन से सिविल लाइंस गए थे। अब कांग्रेसियों ने उसकी मदद करने का फैसला लिया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि आटो चालक महिला की बेटी की पढाई का खर्च कांग्रेस उठाएगी। प्रदेश उपाध्‍यक्ष और महानगर अध्‍यक्ष ने 21 सितंबर को धर्मशाला बाजार में महिला को जरूरी सामान और उसकी बेटी की पढाई का सामान उपलब्‍ध कराया।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी ने दिया था महिला चालक की मदद करने का निर्देश

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि कुंती की स्थिति की जानकारी के बाद प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने कुंती की बेटी की पढ़ाई का खर्च खुद उठाने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेसियों ने धर्मशाला टैक्सी स्टैंड पर कुंती और उनकी बेटी मोहिनी पटेल से मुलाकात की। एक साल की फीस, कापी, किताब एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं को सौंपकर कांग्रेसियों ने बिटिया का हौसला बढ़ाया।

बिटिया का हौसला बढाने में ये रहे शामिल

धर्मशाला बाजार में महिला चालक और उसकी बेटी का हौसला बढाने के लिए बडी संख्‍या में कांग्रेसी मौजूद थे। इसमें प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, दिलीप कुमार निषाद, उज्जैर खान, जितेंद्र विश्वकर्मा, श्यामशरण श्रीवास्तव, प्रणव उपाध्याय, साहिल विक्रम तिवारी, सुनीला, मुस्तफा अंसारी, सुहेल अंसारी, प्रभात चतुर्वेदी, राकेश मौर्या, गोपाल गांधी आदि मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की टीम में उपाध्यक्ष रामनरेश चौधरी व महेंद्र नाथ मिश्र शामिल किए गए हैं। महासचिव प्रमोद पाल, मेनिका पांडेय, अनुराग पांडेय, सचिव अली हुसैन उर्फ संजय, विजय राय, कमलेश यादव, अयोध्या सिंह, संतोष मिश्र, रामकिशोर भारती, छेदी प्रसाद, अमरनाथ सिंह, वशिष्ट मुनि विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश मिश्र, इंद्रजीत पासवान, रामशब्द ओझा, नित्यानंद मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी, योगेंद्र नायक, परमेश्वर पांडेय, त्रिभुवन विश्वकर्मा, आकाश मिश्र, रामसमुझ सांवरा बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.