स्वयंसेवकों ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन, कहा- हिंदू राष्ट्र ही संघ की आत्मा Gorakhpur News
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनने के लिए हिंदू राष्ट्र बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जानी चाहिए।
गोरखपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर विजयादशमी पर्व की एक-दूसरे को बधाई दी। मारवाड़ इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता संघ के प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में शिक्षा, पर्यावरण, अंतरिक्ष में हमारे प्रयास, बौद्धिक शक्ति में वृद्धि,आधारभूत संरचना, भूतल परिवहन में सुधार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान,चिंतन स्तर में बदलाव, आतंकियों के सफाये पर देश में सर्वानुमति बनी है। यह हमारी बड़ी सफलता है। आर्थिक दृष्टि से भी जन समस्याओं के निवारण के लिए जन-धन, लोककल्याण, बीमा और किसान सम्मान निधि जैसे कार्य हुए हैं। बावजूद इसके देश हित न चाहने वाले सामाजिक असंतोष, अलगाव, सार्वजनिक समूहों में विभेद, स्थानीय पहचान, बेरोजगारी का मुद्दा बनाकर राष्ट्र- विरोधी कार्य कर रहे हैं।
सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनने के लिए हिंदू राष्ट्र बनाया जाना जरूरी
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनने के लिए हिंदू राष्ट्र बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति, सामाजिक आयाम के संबंधों को मजबूत किया जाना चाहिए। बाह्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसा करके ही भारत विश्व का सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बन सकेगा। राष्ट्र तभी परम वैभव पर पहुंचेगा जब ङ्क्षहदू मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा। यही हमारा आधार बिंदु है।
हिंदू राष्ट्र ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आत्मा
उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आत्मा है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर्व संघ की स्थापना का दिन है, यह नए संकल्प लेने का दिन है। इस दौरान संघ के विभाग संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, भाग संघचालक ओम जालान, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह, भाग कार्यवाह अभिषेक, अरुण मल्ल, राकेश सिंह पहलवान, पुनीत पांडेय, जगदीश, शंभू पांडेय आदि की मौजूदगी रही।