Move to Jagran APP

पीएम मोदी की गोरखपुर में रैली...दही-चूड़ा व इडली-सांभर का भी इंतजाम

पीएम की रैली में देशभर से आ रहे प्रतिनिधियों के लिए खानपान का जो मैन्यू तैयार किया गया है, उसमें इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि उन्हें अपने क्षेत्र के देशी भोजन का स्वाद मिले।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:48 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:37 AM (IST)
पीएम मोदी की गोरखपुर में रैली...दही-चूड़ा व इडली-सांभर का भी इंतजाम
पीएम मोदी की गोरखपुर में रैली...दही-चूड़ा व इडली-सांभर का भी इंतजाम

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन और पीएम की रैली में देशभर से आ रहे किसान प्रतिनिधियों के लिए खानपान का जो मैन्यू तैयार किया गया है, उसमें इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है कि उन्हें अपने क्षेत्र के देशी भोजन का स्वाद मिले। उन्हें दही-चूड़ा और इडली-सांभर परोसा जाएगा। 

loksabha election banner

अधिवेशन प्रबंधन के मुताबिक किसान प्रतिनिधियों के गोरखपुर पहुंचने का सिलसिला 21 फरवरी से शुरू हो जाएगा। बहुत से प्रतिनिधि चार से पांच दिन तक गोरखपुर में रहेंगे। इस पर उनके खानपान का इंतजाम किया गया है। उत्तर भारतीयों के लिए दही-चूड़ा और दक्षिण भारतीयों के लिए इडली-सांभर का इंतजाम किया गया है। डायबिटीज से ग्रसित प्रतिनिधियों के लिए सुगर फ्री चाय-काफी की व्यवस्था भी की जा रही है। भोजन में हरे धनिया की चटनी की मौजूदगी उसे देशज स्वरूप देगी। 

इंतजाम के लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठे भाजपाई

रैली के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की साझा बैठक फर्टिलाइजर में हुई। इसमें फर्टिलाइजर मैदान में होने वाले अधिवेशन व रैली के मद्देनजर सफाई, स्व'छता ,यातायात व पार्किंग की व्यवस्था पर चर्चा हुई। एसपी यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश रस्तोगी, नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। रैली संयोजक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, विश्वजीत सिंह आशु, प्रदीप शुक्ला, ऋषि त्रिपाठी, प्रबल शाही और मनोज सिंह ने चर्चा की। इन सभी बिंदुओं के एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। भाजपा पदाधिकारियों एवं अधिकारियों की टीम ने रैली और अधिवेशन स्थल को जोडऩे वाले विभिन्न मार्गो एवं चौराहों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

भविष्य का रोड मैप तय करेगी रैली

रैली स्थल पर भाजपा जिला इकाई की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि किसान रैली पूर्वांचल में देश का राजनीतिक रोडमैप तय करेगी। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने भी संबोधित किया। प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, अशोक सिंह, जयप्रकाश निषाद, संतराज यादव, राधेश्याम सिंह, रामजियावन मौर्य, मार्कंडेय राय आदि मौजूद रहे। संचालन निरंकार त्रिपाठी ने किया। वहीं महानगर मीडिया प्रभारी बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि 20 और 21 को सभी वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। 22 को मंडल स्थल पर बाइक रैली निकालकर लोगों को रैली में आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.