Raksha bandhan पर बहनें आज रात 12 बजे से रोडवेज की बसों में कर सकेंगी निश्शुल्क यात्रा, जीरो बैलेंस का मिलेगा टिकट
Raksha bandhan 2022 रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी अपने-अपने भाइयों की कलाई का शोभा बढ़ाने के लिए उन तक पहुंचने की होड़ में लगी हैं। ऐसे में परिवहन विभाग ने भी निश्शुल्क बस यात्रा देने की तैयारी पूर कर चुका है।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। Raksha bandhan 2022: रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए राहत भरी खबर है। बहनें बुधवार यानी आज रात 12 बजे से शुक्रवार की रात 12 बजे तक दो दिन (कुल 48 घंटे) रोडवेज की बसों में निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यात्रियों की भीड़ में महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की पहल पर इस वर्ष रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को दो दिन निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की तैयारी शुरू
परिवहन निगम (Transport Corporation) के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी के अनुसार रक्षाबंधन (Raksha bandhan 2022) पर्व पर माताओं और बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। परिचालक महिलाओं को जीरो बैलेंस का टिकट देंगे।
इसे भी पढ़ें- भाइयों की हिफाजत के लिए इन छात्राओं ने बनाई स्मार्ट राखी, मुश्किल में बटन दबाते ही भेजेगी संदेश
जीरो बैलेंस का मिलेगा टिकट
इसके लिए टिकट मशीन (Ticket Machine) में जीरो बैलेंस की फीडिंग भी हो चुकी है। लोकल रूटों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। संचालन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 10 अगस्त से छह दिन लगातार ड्यूटी करने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दिए जाने की घोषणा की गई है।
इसे भी पढ़ें- Raksha bandhan मनाने को लेकर 11 और 12 अगस्त में कन्फ्यूजन है तो विद्वानों से जानें दोनों दिन का शुभ मुहूर्त
बाजारों में सज गईं रंग- बिरंगी राखियां
रक्षाबंधन (Raksha bandhan) पर्व को लेकर बाजारों में रंग- बिरंगी राखियां सज गई हैं। इसमें कई तरह की राखियों उपलब्ध हैं। इसके साथ ही मिठाई और कपड़ों व उपहार से भी बाजार पटे हुए हैं। शहर के सभी प्रमुख बाजारों में बहनों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले कई सालों से कोरोना संक्रमण के कारण बहनें पाबंदियों के बीच रक्षाबंधन का त्योहार मना रही थीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। बहनें लंबे समय के बाद धूमधाम से त्योहार को मनाने के लिए उत्साहित हैं।