Move to Jagran APP

देश को प्रगति के पथ पर ले गए थे राजीव गांधी

गोरखपुर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस ने विभिन्न क

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 May 2018 01:05 AM (IST)Updated: Tue, 22 May 2018 01:05 AM (IST)
देश को प्रगति के पथ पर ले गए थे राजीव गांधी
देश को प्रगति के पथ पर ले गए थे राजीव गांधी

गोरखपुर: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प भी लिया।

loksabha election banner

जिला एवं महानगर काग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक हास्पिटल के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी देश के ही नहीं विश्व के नेता थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में अनगिनत महत्वपूर्ण योजनाओं, संचार क्रांति, टेक्नोलॉजी, 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था, बेरोजगारी दूर करना, महिलाओं का सशक्तिकरण समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं देश में शुरू की। इन अनगिनत योजनाओं के कारण देश प्रगति की ओर अग्रसर तेजी से अग्रसर था।

डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. वजाहत करीम, डॉ. सुरहीता करीम एवं गोरखलाल श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. राजीव गाधी सरल स्वभाव एवं जनता में बेहद लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति हुई थी। देश ने एक होनहार और युवा नेता को खो दिया था, इनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। आज हमलोगों को एकजुट होकर संकल्प लेना चाहिए कि देश एवं कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे। यही स्व. गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल अहमद, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, कुसुम पाण्डेय, मदन त्रिपाठी, दिलीप कुमार निषाद, निर्मला वर्मा, सुरेश प्रसाद चौधरी, एसपी त्रिपाठी, आरएन चौधरी, तौकीर आलम, राजकुमार पासवान आदि मौजूद रहे। आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी

गोरखपुर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराने में उनके योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों की स्वायतता के लिए जो कार्य किया, वह अतुलनीय है। ऐसे आधुनिक सोच के लोग धरती पर विरले जन्म लेते हैं। हमें उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है।

यह बातें कांग्रेस नेता डा. संजय कुमार ने कही। वे सोमवार को उपनगर के कांग्रेस कैंप कार्यालय पर स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। बैठक में रामानुज राय, विष्णुदत्त मिश्र, जगदीश राय, प्रदीप तिवारी, गणेशशंकर पांडेय, वीरेंद्र कुमार शुक्ल आदि उपस्थित थे।

महुआपार : खड़ेसरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके दिखाए गए संमार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूनम गुप्ता ने कहा कि विश्व में भारत की जो छवि है वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के रचनात्मक कार्यों की देन है। इस अवसर पर ममता, राधिका, सरोज, मीना, संगीता, ¨बदू, केवला, प्रेमा आदि उपस्थित थीं।

.......

इंसर्ट

पुण्यतिथि पर याद आए राजीव गांधी

सहजनवां, गोरखपुर : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि सोमवार को नगर पंचायत के कैंप कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं ने मनाई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उनको श्रद्धांजलि अíपत की गई। नेताओं ने कहा कि आधुनिक भारत और संचार क्रांति का सपना सबसे पहले राजीव गांधी ने ही देखा था। कांग्रेस की नीतियों के कारण वर्तमान समय डिजिटल इंडिया का श्रेय लिया जा रहा है। उनके कार्यो को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

नगर अध्यक्ष संजय ¨सह ने कहा कि सबसे पहले स्व. राजीव गांधी ने 21 वीं सदी का सपना देखा था। देश में कंप्यूटर का प्रयोग शुरू होते ही, डिजिटल इंडिया की बात करने वाले लोग विरोध करने लगे थे। सरकार के खिलाफ संसद तक बैलगाड़ी से पहुंच गए थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता गांधी के सपनों को साकार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जिला सचिव घटोत्कक्ष शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यों को अब भाजपा भूना रही है। सरकार बनने के बाद युवा बेरोजगार हो रहा है और सरकार के लोग मलाई काट रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष डा. द्वारिका नाथ गुप्ता, सत्यप्रकाश मिश्र, चित्रकूट पांडेय, डब्लू शर्मा, कमलेश ¨सह, दिलीप ¨सह, ऋषिचंद गुप्ता, मोहन तिवारी, भरत प्रजापति, संतोष, अयोध्या, राजदेव, गणेश गिरी, पवन यादव, राममिलन पांडेय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.