Move to Jagran APP

पुलवामा टेरर अटैक : आंख में आंसू, चेहरे पर गुस्सा, फूंका पाकिस्तानी झंडे का पुतला

पुलवामा के आतंकी घटना का विरोध में पूरा जनमानस सड़क पर आ गया। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तानी झंडा भी जलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 06:06 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 06:06 AM (IST)
पुलवामा टेरर अटैक : आंख में आंसू, चेहरे पर गुस्सा, फूंका पाकिस्तानी झंडे का पुतला
पुलवामा टेरर अटैक : आंख में आंसू, चेहरे पर गुस्सा, फूंका पाकिस्तानी झंडे का पुतला

गोरखपुर, जेएनएन। पुलवामा के आतंकी घटना का विरोध शुक्रवार को सड़कों पर उतर आया। विभिन्न राजनीतिक, गैर राजनीतिक संगठनों के लोगों के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था। आंखें नम थीं और जुबां से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे थे। जगह-जगह पड़ोसी मुल्क और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा करते हुए अच्छी संख्या में मुसलमान भी रहे। इस तरह का गुस्सा पहली बार गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिलों में देखा गया। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ लोगों ने पुतला जलाया।

loksabha election banner

गोरखपुर शहर में भारतीय जनता पाटी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय दलों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और शहीदों के सम्मान में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। बाद में उन्होंने पाकिस्तानी झंडा जलाया। वक्ताओं ने कहा कि अभी तक सिर्फ सीमा पर जवान ही हमेशा सतर्क रहते थे। अब भारत का हर नागरिक पाकिस्तान के खिलाफ है और कुछ भी कर सकता है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री से तत्काल सैन्य कार्रवाई करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान को एक बार फिर उसकी औकात बताने की जरूरत है। अधिवक्ता और विभिन्न छात्र संगठनों ने भी जुलूस निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसी तरह बस्ती जिला मुख्यालय के हनुमानगढ़ी मंदिर पर भाजपा नेता पुष्कर मिश्र की अगुवाई में सभासद और पार्टी कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जगदीप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, संतोष शुक्ल व संजय उपाध्याय मौजूद रहे। फौब्बारा तिराहे पर भाजपाइयों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। यहां आतंकवाद का पुतला फूंका गया। अनूप खरे, रवींद्र गौतम, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जीवन चौधरी लारा, पंकज दुबे मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे। कंपनीबाग चौराहे पर नारेबाजी करते हुए आतंकवाद का पुतला जलाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अमरेश पांडेय आदि मौजूद रहे। हियुवा जिलाध्यक्ष अज्जू ¨हदुस्थानी के नेतृत्व में कटरा चुंगी पर पुतला फूंका गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर पाकिस्तानी झंडा जलाकर गुस्से का इजहार किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोडवेज चौराहे पर पुतला दहन किया। आटो रिक्शा एवं टैक्सी स्टैंड यूनियन ने आतंकवाद की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। बाद पुतला फूंककर श्रद्धांजलि सभा हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.