Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसियों को मिली संजीवनी

लखनऊ में प्रियंका के रोड शो में भीड़ के साथ कांग्रेसियों ने जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया है उससे यूपी में पार्टी की तस्वीर बदलने के संकेत मिलने लगे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 10:31 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 09:47 AM (IST)
प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसियों को मिली संजीवनी
प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेसियों को मिली संजीवनी

गोरखपुर, जेएनएन। लंबे समय से यूपी में नेतृत्व के संकट से जूझ रहे कांग्रेसियों को राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे ने संजीवनी प्रदान कर दी है। सोमवार को लखनऊ में प्रियंका के रोड शो में भीड़ के साथ कांग्रेसियों ने जिस एकजुटता का प्रदर्शन किया है उससे यूपी में पार्टी की तस्वीर बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। पार्टी को जैसी उम्मीद थी ठीक उसी तरह प्रियंका के स्वागत में लोग उमड़े। गोरखपुर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अलावा सभी फ्रंटल संगठनों ने भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

loksabha election banner

बदल जाएगा प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य : जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष राकेश यादव बताते हैं कि सोमवार को जिस तरह प्रियंका गांधी का लखनऊ में लोगों ने स्वागत किया है उससे प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल जाएगा।

सब उत्साहित, पार्टी की होगी वापसी : ईश्वर चंद्र शुक्ल

मंडल प्रभारी ईश्वर चंद्र शुक्ल का कहना है कि रोड शो में उमड़े जनसमूह से सब उत्साहित हैं। अब यूपी में पार्टी की जबर्दस्त वापसी होगी। प्रियंका के आगमन से माहौल बदल गया है।

कार्यकर्ताओं का बढ़ा दिया सम्मान : द्विजेंद्र राम त्रिपाठी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव द्विजेंद्र राम त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी के रूप में देकर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है।  जल्द ही सभी संसदीय क्षेत्रों में उनका दौरा शुरू होगा।

रोड शो से भाजपा में बढ़ी बेचैनी : डॉ. जमाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सैय्यद जमाल ने बताया कि प्रियंका गांधी के रोड शो से भाजपा की बेचैनी बढ़ गई है। रोड शो में जिस तरह से आमजन ने सहभागिता की है उससे बहुत कुछ साफ हो गया है। अब विरोधी दलों को कुछ भी नहीं सूझ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.