Move to Jagran APP

गुटबाजी के लिए जिम्मेदारों की कुंडली खंगाल रहीं प्रियंका, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक Gorakhpur News

चुनाव कांग्रेस की बुरी तरह से पराजय के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यकर्ताओं से मिलकर हार की समीक्षा कर रही हैं। पूर्वांचल के कुछ कार्यकर्ताओ से प्रियंका की मुलाकात हुई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 10:20 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2019 12:02 PM (IST)
गुटबाजी के लिए जिम्मेदारों की कुंडली खंगाल रहीं प्रियंका, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक Gorakhpur News
गुटबाजी के लिए जिम्मेदारों की कुंडली खंगाल रहीं प्रियंका, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक Gorakhpur News

गोरखपुर, राजेश्वर शुक्ला कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 जिलों के 10 से 12 कार्यकर्ताओं से मुलाकात कांग्रेसियों के साथ ही अन्य पार्टियों (विशेषकर भाजपा) में चर्चा का विषय है। प्रियंका गांधी के इस मुलाकात कार्यक्रम में कांग्रेस की कमजोरियां और विपक्षी दलों खासतौर से भाजपा की मजबूती का कारण जानने पर खासा जोर है। यह मुलाकात इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसमें पार्टी में गुटबाजी के लिए जिम्मेदारों की कुंडली भी खंगाली जा रही है, जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके।

loksabha election banner

चुनिंदा कार्यकर्ताओं से मिलीं प्रियंका

गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज जनपद के चुनिंदा कार्यकर्ताओं से प्रियंका की मुलाकात हो चुकी है। इनमें वही नाम शामिल हैं जिन्हें प्रियंका की ओर से जिलों में भेजी गई सचिवों की टीम ने सुझाए हैं। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भी सुझाव लिए जा रहे हैं। पार्टी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रियंका दिल्ली में 15 जुलाई से रोजाना जिलेवार कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रही हैं। बैठक नई जिला कमेटियों के गठन को लेकर भी है। 

बैठक के बाद गठित होगी नई कमेटी

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों की बैठकें खत्म होने और मंडलों में कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के बाद नए जिला अध्यक्ष व कमेटियों की घोषणा की जाएगी। प्रियंका से मुलाकात के बाद कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया कि प्रियंका, कार्यकर्ताओं के साथ बेहद आत्मीयता से मिल रही हैं। किस जिले में कौन नेता जनता के बीच सक्रिय है और कौन से लोग एसी कमरों में बैठकर पार्टी का संचालन कर रहे हैं। इसकी विस्तार से जानकारी ली जा रही है। इसके बाद नई कमेटी गठित होगी।

तीन कद्दावर नेताओं के बारे में लिया फीडबैक

प्रियंका गोरखपुर मंडल के पार्टी के तीन कद्दावर नेताओं के बारे में  फीडबैक लिया है। गांधी परिवार के बेहद खास इन नेताओं की जनता के बीच क्या स्थिति है, इनकी कार्यप्रणाली क्या है और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ रवैया कैसा है, इसका ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। इनमें से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व एक पूर्व विधायक हैं जबकि तीसरे विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक दो नेताओं के बारे में नकारात्मक फीडबैक दिया है। ऐसे में दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

संगठन की मजबूती पर खासा जोर : द्विजेंद्र राम त्रिपाठी

प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता द्विजेंद्र राम त्रिपाठी कहते हैं कि प्रियंका गांधी का संगठन को मजबूत बनाने पर जोर है। व्यापारी, बुद्धिजीवी व अधिवक्ता संगठनों के साथ जल्द ही उनकी बैठक होनी है। समाज के प्रमुख संगठनों के साथ बैठक कर पार्टी की बेहतरी का भी सुझाव लेंगी। विशेषकर पुराने कांग्रेसियों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही प्रदेश में उनका व्यापक दौरा होगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.