Move to Jagran APP

दीपावली के पहले गांधी आश्रम ने बाजार में उतारा 24 करोड़ का मॉल, इतनी मिलेगी छूट Gorakhpur News

गांधी आश्रम के पास खादी के प्रति लोगों की आस्था व 25 फीसद की परंपरागत छूट के अलावा कुछ भी नहीं है। बावजूद इसके उसने 24 करोड़ रुपये का मॉल बाजार में उतार दिया है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 09:00 AM (IST)
दीपावली के पहले गांधी आश्रम ने बाजार में उतारा 24 करोड़ का मॉल, इतनी मिलेगी छूट Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दीपावली के मद्देनजर गांधी आश्रम गोलघर ने 24 करोड़ रुपये का मॉल बाजार में उतार दिया है। लेकिन बहुराष्ट्रीय व बड़ी कंपनियों से टक्कर लेने की कोई कार्ययोजना गांधी आश्रम के पास नहीं है। वह भी ऐसे दौर में जब बड़ी कंपनियां ऑनलाइन व लोकल मार्केट में 50 से 70 फीसद तक छूट का ऑफर दे रही हैं, साथ ही होर्डिंग, बैनर, पंपलेट व विज्ञापन के जरिये वे इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही हैं। गांधी आश्रम के पास खादी के प्रति लोगों की आस्था व 25 फीसद की परंपरागत छूट के अलावा कुछ भी नहीं है।

loksabha election banner

ऑनलाइन नहीं हो पाया गांधी आश्रम

श्रीगांधी आश्रम की स्थापना के लगभग सौ वर्ष होने को हैं। 30 नवंबर 1919 में गांधी आश्रम की स्थापना हुई थी। आज बहुत सारी कंपनियां व दुकानें ऑनलाइन हो चुकी हैं, लेकिन गांधी आश्रम गोलघर अभी तक इंटरनेट की दुनिया में प्रवेश नहीं कर पाया है।

कपड़े महंगे और छूट कम

गांधी आश्रम के कपड़े हाथ से कते-बुने होते हैं, इसलिए वह मिल के कपड़ों से थोड़े महंगे पड़ते हैं। जबकि बड़ी कंपनियों के कपड़े एक तो गांधी आश्रम की अपेक्षा सस्ते हैं और दूसरे वे 50 से 70 फीसद तक छूट का ऑफर दे रहे हैं। गांधी आश्रम के पास छूट भी सिर्फ 25 फीसद है।

सौ साल से ऐसे ही चल रही व्‍यवस्‍था

 श्रीगांधी आश्रम क्षेत्रीय मंत्री विशेषर नाथ तिवारी का कहना है कि गांधी आश्रम, बाजार से अलग है। इसके प्रति लोगों की आस्था है। खादी एक परंपरागत कार्य है, खरीदारी भी इसकी परंपरागत है। 100 साल से ऐसे ही व्यवस्था चल रही है। सरकार तो पांच फीसद छूट दे रही है, 20 फीसद हम अपने पास से दे रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.