मुंबई की दूसरी फ्लाइट को रेगुलर करने की तैयारी, जानें-कबसे शुरू होगी नियमित उड़ान Gorakhpur News
गोरखपुर से मुंबई के लिए स्पाइस जेट दूसरी फ्लाइट रेगुलर करने की तैयारी में है। गोरखपुर में मुंबई के लिए काफी यात्री मिल रहे हैं।
By Edited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 10:32 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 04:35 PM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। स्पाइस जेट मुंबई की दूसरी फ्लाइट को रेगुलर करने की तैयारी में है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए विमान कंपनी के आग्रह पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन माह के लिए शुरू हुए उड़ान की अवधि एक माह बढ़ा दी है। सबकुछ ठीक रहा तो अगस्त के पहले सप्ताह तक दूसरे विमान को भी नियमित कर दिया जाएगा। 31 मार्च 2019 से स्पाइस जेट का एक विमान रोज मुंबई के लिए उड़ान भरता है। विमान दोपहर बाद 3.15 बजे गोरखपुर से उड़कर शाम 5.25 बजे मुंबई पहुंचता है।
मुंबई में स्लॉट मिलने पर कंपनी ने 11 मई से तीन माह के लिए 136 सीटर दूसरी फ्लाइट भी शुरू कर दी। 31 जुलाई को तीन माह की समय सीमा खत्म हो रही है। अगस्त तक मिली अनुमति यात्रियों की संख्या को देखते स्पाइस जेट ने दूसरे विमान को भी रेगुलर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के आग्रह पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 31 अगस्त तक उड़ान भरने की अनुमति दे दी है। कंपनी से जुड़े लोगों की माने तो शाम पांच बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पेशल विमान को अगस्त के पहले सप्ताह तक नियमित उड़ान भरने की अनुमति मिल जाएगी। गोरखपुर से रोजाना उड़ान भरते हैं सात विमान गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलुरु के लिए रोजाना सात विमान उड़ान भरते हैं। जिससे करीब दो लोग सफर करते हैं।
जल्द ही लखनऊ, भुवनेश्वर और प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू करने की योजना है। यात्रियों को मिलेगी राहत गोरखपुर से हवाई सेवा के पीछे यात्रियों की संख्या है। यहां पर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या दिनो दिन बढ़ रही है। यही कारण है कि यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की जा रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें