चार दिन बाद मायावती की पार्टी दिखाएगी ताकत, पता चल जाएगा गोरखपुर में बसपा की स्थिति क्या?
15 मार्च को पार्टी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन के पर ताकत दिखाई जाएगी। यही ताकत तय करेगी कि गोरखपुर में बसपा की स्थिति क्या है।
गोरखपुर, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महानगर कार्यकारिणी की पैडलेगंज स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें तय किया गया कि 15 मार्च को पार्टी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन के पर ताकत दिखाई जाएगी। यही ताकत तय करेगी कि गोरखपुर में बसपा की स्थिति क्या है।
हर गांव से निकलेंगे बसपा समर्थक
वक्ताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा से गरीबों, मजलूमों की मदद करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। पार्टी के साथ गांव-गांव से बसपा समर्थकों की भीड़ आएगी। भीड़ को लाने और उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई।
विरोधी दंग रह जाएंगे
अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि उस दिन इतनी भीड़ जुटानी है कि विरोधी दंग रह जाएं। महासचिव पशुपतिनाथ रविकुल ने कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम ने सभी वर्गों को जोड़ा था।
देवरिया में भी बसपा ने बनाई रणनीति
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में विधान सभा क्षेत्र देवरिया सदर के कार्यकर्ताओं की बैठक टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें 15 मार्च को मंडल स्तर पर कांशीराम का जन्मदिन मनाने की रणनीति बनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
गरीबों को समर्पित था कांशीराम का जीवन
मुख्य अतिथि बसपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश ने कहा कि कांशीराम देश में समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे। अपना पूरा जीवन गरीबों को समर्पित कर दिए। यहां रविन्द्र कुमार गौतम, शेषनाथ भारती, प्रदीप जायसवाल, टिंकू राव, राम प्रीत निषाद, रामगनेश मौजूद रहे।
उधर सलेमपुर के सिंचाई विभाग डाक बंगला परिसर में भी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर कांशीराम के जन्मदिन समारोह को सफल बनाने पर चर्चा की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नितिश कुमार ने कहा कि एक विधान सभा क्षेत्र से दो हजार कार्यकर्ताओं को गोरखपुर जाना है। सभी कार्यकर्ता अपने निजी साधन, बस व ट्रेन से नौसढ़ पहुंचेंगे। इन्द्रास प्रसाद, नथुनी नीरज, गोङ्क्षवद कुमार, राकेश, सिद्धार्थ चौहान, प्रमोद गौतम, राकेश कुमार, अहमद रजा आदि मौजूद रहे।
सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक उपनगर के कैंप कार्यालय पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एडवोकेट रमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई । मुख्य अतिथि मंडल जोन इंचार्ज राजेश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। बैइक में कहा गया कि पार्टी कार्यकर्ता अब गांवों में जाकर बसपा शासनकाल की नीतियों की जानकारी जनता को दें। पार्टी का संगठन नए सिरे से खड़ा होने जा रहा है। इसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ।