Move to Jagran APP

कांग्रेस की तरफ से पहल, आनलाइन सवालों का सही जवाब देकर पाएं लैपटॉप व मोबाइल Gorakhpur News

16 से 22 वर्ष के युवाओं को 13-14 सितंबर को द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Sep 2020 08:30 AM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2020 08:30 AM (IST)
कांग्रेस की तरफ से पहल, आनलाइन सवालों का सही जवाब देकर पाएं लैपटॉप व मोबाइल Gorakhpur News
कांग्रेस की तरफ से पहल, आनलाइन सवालों का सही जवाब देकर पाएं लैपटॉप व मोबाइल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भारत की सशक्‍तीकरण की यात्रा से जुड़े 60 सवालों का जवाब देकर जिले के युवा लैपटॉप, मोबाइल, टैब और सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार जीत सकते हैं। पुरस्कार पाने के लिए 16 से 22 वर्ष के युवाओं को 13-14 सितंबर को द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसके लिए अपने को रजिस्टर करके प्रतियोगिता में युवा भाग ले सकते हैं। यह जानकारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

loksabha election banner

तीस मिनट में देना होगा 60 सवालों का जवाब

महानगर अध्यक्ष आशुतोश तिवारी ने बताया कि छात्रों से भारत की सशक्‍तीकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे जिनका जवाब उन्हें 30 मिनट में देना होगा। इस प्रतियोगिता के जरिये भारत के स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, भारत में कल-कारखानों का विकास, भारत में विकास से जुड़ी मुख्य क्रांतियों, खाद्य सुरक्षा कानून, मनेरगा व ऐसी अन्य तमाम प्रगतिशील योजनाओं, राजीव गांधी द्वारा किए गए विकास कार्यों, भारत में विज्ञान और तकनीकी का विकास, भारत में कला व साहित्य का विकास आदि मुद्दों पर छात्र- छात्राओं के ज्ञान की परख कर उनसे इन विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा।

सवाल के जरिये सोशल मीडिया पर भी शुरू होगा क्विज

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर भी प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारियां दी जाएगी और हर दिन  एक सवाल के जरिये सोशल मीडिया पर भी क्विज शुरू किया जाएगा। नियमित तौर पर पांच सही सवालों का जवाब देने वालों को यहां भी आकर्षक पुरस्कार मिलेगा। इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। अभी तो 13-14 सितंबर की प्रतियोगिताओं के बारे में तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान विनोद जोजफ, शहला अहरारी, जितेंद्र विश्वकर्मा, प्रणव उपाध्याय, सुभाष चतुर्वेदी, अभिजीत पाठक, सोनिया शुक्ला, राशिद कलीम अंसारी, अमित कनौजिया, जावेद जमा अंसारी, सुहेल अंसारी, संदीप गोरखपुरी, अंशुमान पाठक, ललित निषाद, प्रमोद जोसेफ, अभिषेक वर्मा, अंकिता तिवारी, रामजस, उषा श्रीवास्तव, अनुराग पांडे अभिषेक वर्मा, स्नेह लता आदि लोग उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.