Move to Jagran APP

Gorakhpur में ओम प्रकाश राजभर बोले- UP में पूर्ण शराबबंदी सुभासपा का मिशन, जिस दिन हमारी सरकार बनेगी...

Gorakhpur में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न रोकने के लिए उप्र में पूर्ण शराबबंदी मिशन है। इसके लिए हम आंदोलन कर रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Sun, 05 Feb 2023 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 06:47 PM (IST)
Gorakhpur में ओम प्रकाश राजभर बोले- UP में पूर्ण शराबबंदी सुभासपा का मिशन, जिस दिन हमारी सरकार बनेगी...
Gorakhpur में ओम प्रकाश राजभर बोले- UP में पूर्ण शराबबंदी सुभासपा का मिशन : जागरण

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार व उत्पीड़न रोकने के लिए उप्र में पूर्ण शराबबंदी मिशन है। इसके लिए हम आंदोलन कर रहे हैं। जिस दिन प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी पहला काम हम यही करेंगे।

loksabha election banner

वह रविवार को दिग्विजयनाथ पार्क में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब पांडिचेरी, बिहार व गुजरात में शराब बंदी हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्याे नहीं हो सकती। सरकार कहती है कि इससे आमदनी होती है। यदि ऐसा है तो जिन प्रदेशों में बंद है वहां कैसे आमदनी हो रही है।

आधी आबादी काे हक दिलाने के लिए हमारी लड़ाई

महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर कहा कि हमारी लड़ाई आधी आबादी काे हक दिलाने के लिए है। इसके लिए प्रदेश के सभी 18 मंडलों में पार्टी महिला सम्मेलन कर रही है। सभी मंडलों में सम्मेलन के बाद हम प्रदेश सरकार को आने वाले दिनों में आधी आबादी के लिए लोकसभा व विधानसभा में सीटें आरक्षित करने के लिए अल्टीमेटम देंगे।

हमारे सामने महिलाओं की तरफ से आया प्रस्ताव 

उन्होंने कहा कि रैली को लेकर हमारे सामने महिलाओं की तरफ से एक प्रस्ताव आया कि हमारी लड़ाई पुरुष समाज आजादी के 75 साल से यानी 26 जनवरी 1950 से लड़ रहा है। अब हमें उन पर भरोसा नहीं रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.