Move to Jagran APP

सिद्धार्थनगर में खतरे के निशान से ऊपर स्थिर हुई बूढ़ी राप्ती, लोगों में भय

बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से ऊपर स्थिर हो गई है। अभी तक यह नदी धीमी गति से घट रही थी लेकिन अब इसका जलस्तर ठहरने से एक बार फिर तटवर्ती गांव के निवासियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Tue, 07 Sep 2021 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 05:30 PM (IST)
सिद्धार्थनगर में खतरे के निशान से ऊपर स्थिर हुई बूढ़ी राप्ती, लोगों में भय
सिद्धार्थनगर में जमुआर नाले का बढ़ा जलस्तर। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता : बूढ़ी राप्ती खतरे के निशान से ऊपर स्थिर हो गई है। अभी तक यह नदी धीमी गति से घट रही थी, लेकिन अब इसका जलस्तर ठहरने से एक बार फिर तटवर्ती गांव के निवासियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। राप्ती में घीमी गति से घटाव है। यह नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है।

loksabha election banner

उसका बाजार रेलवे पुल के पास भी नदी खतरे के निशान से ऊपर

उसका बाजार रेलवे पुल के पास कूड़ा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है। अन्य नदी व पहाड़ी नाले का जलस्तर लाल निशान से नीचे आ गया है। गांवों में अभी भी पानी लगा हुआ है। सड़कों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। नौगढ़-सोहांस मार्ग पर आवागमन बाधित है।

नदी व पहाड़ी नालों का घटने लगा जलस्तर

बारिश रुकने के बाद सभी नदी व पहाड़ी नालों का जलस्तर घटने लगा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में अभी भी नाव चल रही है। बूढ़ी राप्ती अभी तक घट रही थी, लेकिन अब यह ठहर गई है। यह अभी भी खतरे के निशान से 1.21 मीटर ऊपर है। राप्ती में घटाव जारी है। इसका जलस्तर .03 सेमी कम हुआ है। नदी खतरे के निशान से .78 सेमी ऊपर है।

आलमनगर में .20 सेमी कम हुआ कूड़ा नदी का जलस्तर

कूड़ा नदी का जलस्तर आलमनगर में .20 सेमी कम हुआ है। यहां पर यह खतरे के निशान से नीचे है। उसका बाजार रेलवे पुल गेज पर भी यह नदी घट रही है। जलस्तर में .15 सेमी कमी आई है। अभी भी नदी खतरे के निशान से .19 सेमी ऊपर है। घोघी नदी खतरे के निशान से नीचे है। पहाड़ी नाला जमुआर का पानी भी कम हुआ है। बानगंगा बैराज पर नदी खतरे के निशान से नीचे है।

नदियों का जलस्तर (मीटर में)

नदी- जलस्तर- खतरे का निशान

बानगंगा- 92.800- 93.420

राप्ती- 85.680- 84.900

बूढ़ी राप्ती- 86.860- 85.650

कूड़ा (रेलवे पुल)- 83.710- 83.520

कूड़ा (आलमनगर)- 84.800- 87.200

घोघी- 84.100- 87.000

जमुआर- 84.050- 84.890

तेलार- 83.600- 87.500


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.