पड़ोसियों हमले में सगे भाई गंभीर, सदमे से वृद्ध की मौत Gorakhpur News
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे 65 वर्षीय रामवृक्ष खून से लतपथ अनिल को देखकर सदमे में आ गये और वही गिर गए। परिजन रामवृक्ष को ईलाज के लिए बडहलगंज निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सक ने रामबृक्ष को मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर, जेएनएन। गगहा क्षेत्र के रावतपार में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद में सगे भाइयों को चाकू कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। खून से लतपथ भाइयों को देखकर एक बुजुर्ग की सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ढेला फेकने को लेकर हुआ विवाद
रावतपार गांव निवासी दिलीप की छत पर रात में किसी ने ढेला फेंक दिया। दिलीप और उसके भाई उत्तम ने पडोसी सुनील के घर वालों पर ढेला फेकने का आरोप लगाया। दोनो सुनील के घर पहुंच गए और गाली देने लगे। गाली का विरोध करने पर दिलीप और उत्तम ने लाठी डंडे से पीटकर सुनील को घायल कर दिया। सुनील के घायल होने की सूचना परिजनों ने सुनील के बडे भाई अनिल को दी। अनिल ससुराल गया हुआ था। भाई के घायल होने की सूचना पाकर अनिल ससुराल से तत्काल चल दिया। वह अपने घर पहुंचा और फिर आरोपियों के घर मारपीट करने का कारण जानने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ते में ही घेरकर अनिल के पेट मे चाकू व गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दिया। अनिल के घायल होते ही दोनो हमलावर मौके से भाग निकले।
तीन हमलावर गिरफ्तार
इसी दौरान शोर सुनकर मौके पर पहुंचे 65 वर्षीय रामवृक्ष खून से लतपथ अनिल को देखकर सदमे में आ गये और वही गिर गए। परिजन रामवृक्ष को ईलाज के लिए बडहलगंज निजी चिकित्सक के यहां ले गये जहां चिकित्सक ने रामबृक्ष को मृत घोषित कर दिया। मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची गगहा पुलिस ने दिलीप, उत्तम तथा शिवा को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को गगहा पुलिस ने मृतक रामवृक्ष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि गंभीर रूप से घायल अनिल की बहन रिंकी ने बताया कि रामवृक्ष की मौत आरोपियों की पिटाई हुई है। उसने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है लेकिन रामवृक्ष के परिजनों ने मौत का कारण हार्टअटैक बताते हुए किसी के खिलाफ आरोप लगाने से इंकार किया है।