Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-कश्मीर और कश्मीरियों का होगा विकास

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर आए। उन्होंने कश्मीर के बारे में प्रेस कांफ्रेंस किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 09:20 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 06:24 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-कश्मीर और कश्मीरियों का होगा विकास

गोरखपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कश्मीर से 370 एवं 35 ए हटने से कश्मीर और कश्मीरी मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। इससे आम कश्मीरी का कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि अलगाववाद, आतंकवाद व तीन परिवार के साम्राज्य का खात्मा हुआ है। अब कश्मीर और कश्मीरियों का विकास होगा।

loksabha election banner

नेपाल क्लब में आयोजित सम्मान समारोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के अदम्य साहस के चलते कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35 ए का कलंक हटा है।

अब जाकर इनका सपना पूरा हुआ

अब जाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी बाजपेयी का सपना पूरा हुआ है। कश्मीर में अब दबे-कुचले लोगों का विकास होगा। कश्मीरी पंडितों को भी उनका सम्मान वापस मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अदम्य साहस के लिए प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से हम प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को बधाई देते हैं। अब कश्मीर में भी भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सकेगा। आज भारत का स्वर्ग सुरक्षित है।

योगी और मोदी ने देखा है जल संचय का सपना

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल संचय का सपना देखा था, उसकी का नतीजा है कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में 22 करोड़ पौधे एक दिन में लगाए गए। इन पौधों से जल संचय होगा। यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ता ईमानदार व परिश्रमी हैं। इसी परिश्रम के कारण योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2022 में भी कमल खिलेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी सभी सीटों पर जीतेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.