Move to Jagran APP

गोरखपुर में अब एकला बांध पर ही गिरेगा कूड़ा, विरोध करने वालों को ठीक करेगी पीएसी लगेगी

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कूड़ा निस्तारण में कोई दिक्कत नहीं है। देवरिया रोड पर कूड़ा गिराया जा रहा है। एकला बांध पर भी कूड़ा गिराया जाएगा। ग्रामीणों की आशंका का समाधान कराया जा रहा है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 02:28 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 06:02 PM (IST)
गोरखपुर में अब एकला बांध पर ही गिरेगा कूड़ा, विरोध करने वालों को ठीक करेगी पीएसी लगेगी
नगर आयुक्त अविनाश सिंह का फाइल फोटो, जागरण।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शहर का कूड़ा एकला बांध पर गिराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार से पीएसी की मौजूदगी में एकला बांध पर कूड़ा गिराया जा सकता है। ग्रामीणों के विरोध के कारण एक सप्ताह से एकला बांध पर कूड़ा नहीं गिर पा रहा है।

loksabha election banner

एक हफ्ते से कूड़ा गिराने का विरोध कर रहे हैं कुछ ग्रामीण

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट न होने के कारण शहर का कूड़ा एकला बांध पर गिराया जाता है। तकरीबन चार साल से बांध के आसपास के ग्रामीण कूड़ा गिराने का विरोध कर रहे हैं। नगर निगम प्लांट की व्यवस्था होने तक कूड़ा गिराने का समय मांगता रहा है। एक सप्ताह पहले कुछ ग्रामीणों ने एकला बांध पर कूड़ा गिराने का विरोध शुरू कर दिया। इससे कूड़ा गिरना बंद हो गया। दो दिन तक शहर का कूड़ा भी नहीं उठ सका।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने लालडिग्गी के पास नगर निगम की पांच एकड़ जमीन पर कूड़ा गिराने की शुरुआत कराई। दो दिन बाद एक व्यक्ति ने जमीन अपनी बताकर कूड़ा गिराने का विरोध शुरू कर दिया। उसने महिलाओं को साथ लेकर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद लालडिग्गी में कूड़ा गिरना बंद हो गया। कटनिया में भी ग्रामीणों के विरोध के कारण कूड़ा गिरना बंद हो चुका है। यहां नगर निगम प्रशासन बड़ी गाडिय़ों से कूड़ा गिरा रहा था।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कूड़ा निस्तारण में कोई दिक्कत नहीं है। देवरिया रोड पर कूड़ा गिराया जा रहा है। एकला बांध पर भी कूड़ा गिराया जाएगा। ग्रामीणों की आशंका का समाधान कराया जा रहा है।

देवरिया रोड पर गिराया जा रहा कूड़ा

नगर निगम प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों से बात कर देवरिया रोड पर कूड़ा गिराने की शुरुआत कर दी है। अफसरों का कहना है कि अब एकला बांध पर कूड़ा गिराने से शहर का कूड़ा निस्तारित करने में आसानी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.