विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में पदयात्रा और संवाद से मिशन-2027 को धार देंगे नितिन नवीन, सीएम योगी के साथ परखेंगे संगठन की तैयारी

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:40 PM (IST)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर दौरा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देगा। इस दौरान वे संगठन की सक्रियता परखेंगे।

पदयात्रा और संवाद से मिशन-2027 को धार देंगे नितिन नवीन।

पदयात्रा और संवाद से मिशन-2027 को धार देंगे नितिन नवीन।

HighLights

  1. नितिन नवीन का दो दिवसीय गोरखपुर दौरा, 2027 चुनाव तैयारी।

  2. सीएम योगी संग संगठन की सक्रियता परखेंगे, समन्वय मजबूत करेंगे।

  3. जनसभा, पदयात्रा और संवाद से जनसंपर्क का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का चार नवंबर से दो दिन का प्रस्तावित गोरखपुर दौरा केवल संगठनात्मक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा।

इसके जरिए पार्टी संगठन की सक्रियता परखने, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के बीच समन्वय मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने का संदेश देगी। कार्यक्रम का व्यापक दायरा इस बात का संकेत है कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और जनसंपर्क, दोनों मोर्चों पर अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहती है।

मंच पर मौजूद रहेंगे कई नेता

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश नेतृत्व और सरकार के प्रमुख चेहरे एक मंच पर होंगे।

ऐसे में यह दौरा पूर्वांचल में पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक एकजुटता और जनप्रतिनिधियों की भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की कोशिश कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के साथ संगठन की विभिन्न इकाइयों को एक दिशा में सक्रिय करने की होगी।

चार नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिनभर का कार्यक्रम स्वागत और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ जनसंपर्क पर केंद्रित रहेगा। एयरपोर्ट पर आगमन के बाद पार्टी पदाधिकारियों के स्वागत, विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सहभागिता और कार्यकर्ताओं से संवाद का क्रम चलेगा।

बैठक और संवाद से परखेंगे संगठन की तैयारियां

पदयात्रा के जरिए जनसंपर्क का दायरा बढ़ाने के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार के कार्यों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की कोशिश होगी। इसके बाद बैठकों और संवाद के माध्यम से संगठन की तैयारियों को परखा जाएगा। शाम को भी संगठनात्मक गतिविधियों का क्रम जारी रहेगा।

पांच नवंबर को भी कार्यक्रम का दायरा व्यापक रहेगा। सुबह गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, मंडल स्तर के पदाधिकारियों और अन्य संगठनात्मक इकाइयों के साथ बैठकें होंगी। पार्टी की कोशिश बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनप्रतिनिधियों व संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने की होगी।

पोस्टर-बैनर से सजेगा शहर

कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बना ली गई है। पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर को पोस्टर-बैनर से सजाने की योजना पार्टी की ओर से बनाई गई है। महाराणा प्रताप इंटर कालेज में आयोजित जनसभा के बाद गोलघर काली मंदिर तक जाने वाली पदयात्रा के भव्य स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।

दो दिन की बैठकों व संवाद कार्यक्रम का ब्यौरा

चार नवंबर का कार्यक्रम

  • दोपहर 12 बजे : एमपी इंटर कॉलेज में जनसभा
  • दोपहर 12:30 बजे : पदयात्रा
  • अपराह्न 2:30 बजे : योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में युवा संवाद
  • शाम 5:30 बजे : एनेक्सी भवन में जनप्रतिनिधि बैठक

पांच नवंबर का कार्यक्रम

  • सुबह नौ बजे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय माधवधाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी
  • सुबह 10:30 बजे : एनेक्सी भवन में प्रदेश, क्षेत्र व जिला अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक
  • दोपहर 12 बजे : एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग के साथ बैठक
  • अपराह्न एक बजे : एनेक्सी भवन में पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
  • अपराह्न तीन बजे : जिलों के पूर्व प्रदेश, क्षेत्र व जिला पदाधिकारियों की बैठक

यह भी पढ़ें- गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने समाजवादी पार्टी को याद दिलाई रामभक्तों पर गोली चलवाने की तारीख, अयोध्या की घटना पर घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।