Move to Jagran APP

नेपाल में दो हजार, पांच सौ के बाद अब दो सौ के भारतीय नोटों पर भी प्रतिबंध Gorakhpur News

नेपाल सरकार द्वारा भारतीय बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। दो हजार व पांच सौ के नोट पर प्रतिबंध के बाद अब दो सौ के नोट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 08:59 AM (IST)
नेपाल में दो हजार, पांच सौ के बाद अब दो सौ के भारतीय नोटों पर भी प्रतिबंध Gorakhpur News
नेपाल में दो हजार, पांच सौ के बाद अब दो सौ के भारतीय नोटों पर भी प्रतिबंध Gorakhpur News

गोरखपुर/महराजगंज, जेएनएन। नेपाल सरकार द्वारा भारतीय बड़े नोटों पर प्रतिबंध लगाने का सिलसिला जारी है। दो हजार व पांच सौ के नोट पर प्रतिबंध के बाद अब दो सौ के नोट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

loksabha election banner

मंत्रिपरिषद की बैठक में हुई घोषणा
नेपाल के सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने गुरुवार को काठमांडू में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारतीय दो सौ रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद अब दो हजार, पांच सौ और दो सौ के भारतीय नोट नेपाल के किसी भी सरकारी, अर्ध सरकारी या व्यापारिक संस्थानों में मान्य नहीं होंगे।

नकली नोटों के कारण लगा प्रतिबंध
भारतीय नोटों पर लगाए गए प्रतिबंध का कारण नेपाल में लगातार पकड़े जा रहे नकली नोट बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाली नागरिकों के पास नकली और असली नोट को पहचानने का कोई भी आधार नहीं है। इससे नकली भारतीय नोटों को पहचाने में काफी कठिनाई होती थी। सूचना व संचार प्राविधिक मंत्री गोकुल बास्कोटा ने मीडिया को बताया कि नेपाल में भारतीय बड़े नकली नोट पकड़े जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस पर रोक लगाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.