Move to Jagran APP

ठेकेदार की चाकू घोपकर हत्या, भागते हत्यारे को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

वह शटरिंग का कार्य करता था। किसी ने उसके कर्मचारी की शिकायत कर दी। ठेकेदार ने उसे डांटा। उसके बाद कर्मचारी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

By Edited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 05:47 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 10:17 AM (IST)
ठेकेदार की चाकू घोपकर हत्या, भागते हत्यारे को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा
ठेकेदार की चाकू घोपकर हत्या, भागते हत्यारे को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा
गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज जिले के कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम खेसरारी प्रतापपुर निवासी व ठेकेदार 30 वर्षीय अशोक साहनी की सिसवा बाजार नगर पंचायत के जायसवाल नगर वार्ड में सोमवार की शाम सात बजे चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भाग रहे बदमाश को नागरिकों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
परिजनों ने बताया कि अशोक साहनी शट¨रग का ठेका लेता था। इसी क्रम में अशोक ने कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना अंतर्गत ग्राम बरवा रायपुर निवासी बसंत को शट¨रग के कार्य के लिए रखा था। शट¨रग कार्य में गड़बड़ी की शिकायत ठेका देने वाले ने अशोक साहनी से की तो अशोक ने बसंत को डाटा और ठीक से कार्य करने को कहा। इससे बसंत नाराज हो गया और फिर दोनों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान बसंत ने अशोक को खत्म करने की धमकी दे डाली। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अशोक साहनी सतर्क हो गया और अपने चचेरे भाई शैलेश व बहनोई मोती के साथ आने-जाने लगा। सोमवार की शाम को अशोक अपने भाई व बहनोई के साथ बाइक से जायसवाल नगर वार्ड में पहुंचा तो पहले से घात लगा कर बैठे बसंत ने अशोक पर हमला कर दिया और पेट व सीने में ताबड़तोड़ चाकू घोपने के बाद भागने लगा।
इसी बीच नागरिकों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। बुरी तरह धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उधर आसपास के लोगों ने ठेकेदार अशोक को सिसवा अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के निरीक्षण के बाद सीओ निचलौल रणविजय सिंह व कोठीभार के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारोपित बसंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.