Move to Jagran APP

पति-पत्‍‌नी की सर्जिकल ब्लेड से हत्या में हत्यारों के मेडिकल पेशे से जुड़े होने का संदेह

गोरखपुर शहर के शहर के महुईसुघरपुर निवासी महिला और पुरुष की हत्या में पुलिस को अस्पताल के किसी कर्मचारी के होने का संदेह हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 01:47 PM (IST)
पति-पत्‍‌नी की सर्जिकल ब्लेड से हत्या में हत्यारों के मेडिकल पेशे से जुड़े होने का संदेह
पति-पत्‍‌नी की सर्जिकल ब्लेड से हत्या में हत्यारों के मेडिकल पेशे से जुड़े होने का संदेह

गोरखपुर, जेएनएन। संगम गुरुवार शाम को घर से दवा लेने निकली लेकिन डॉक्टर के पास नहीं गई। पुलिस ने दो महिला डॉक्टरों के क्लीनिक की सीसीटीवी फुटेज देखी लेकिन संगम के आने का प्रमाण नहीं मिला। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य व पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले संगम और बाद में रवींद्र की हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

loksabha election banner

रवींद्र के छोटे भाई भीम ने बताया कि गुरुवार शाम 4.30 बजे मां से भाभी संगम यह बताकर अकेले निकली कि हास्पिटल जा रही हूं। भैया सुबह ही गीता प्रेस रोड पर काम करने गए थे। शाम 5 बजे मां (अमरावती देवी) से रवींद्र की फोन पर बात हुई तो उसने बताया कि दाउदपुर आ गया है। भाभी संगम भी दाउदपुर में किसी डॉक्टर को दिखाने गई थी। रात 10 बजे तक दोनों के घर न लौटने पर उनके मोबाइल पर फोन किया। घंटी बजी लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। रात 11 बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। पुलिस को शक है कि हत्यारा मेडिकल पेश से जुड़ा हुआ है। पुलिस रवींद्र के दो व महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन का पता लगा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।

कूडाघाट की रहने वाली महिला को ढूंढ रही पुलिस

पुलिस कूडाघाट की रहने वाली एक महिला को ढूंढ रही है। बताया जा रहा है कि रवींद्र ने जमीन खरीदने के लिए महिला को रुपये दिए थे। जमीन न मिलने पर वह रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। महिला ने शुक्रवार को रुपये देने के लिए बुलाया था। पुलिस इस बारे में बोलने से बच रही है।

यहां हुई थी दंपती की हत्या

गोरखपुर शहर के महुईसुंघरपुर के रहने वाले दंपती की सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर कर दी। शुक्रवार सुबह सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव के बाहर खेत में उनका शव मिला। गुरुवार शाम को महिला दवा कराने घर से निकली थी। उसका पति काम पर गया था। दंपती का मोबाइल व गाड़ी गायब है। घटनास्थल पर सर्जिकल ब्लेड का रैपर व ग्लब्स मिला है।

भक्सा गांव के लोगों ने गेहूं के खेत में 38 वर्षीय युवक का शव देखा। 100 फीट की दूरी पर चने के खेत में एक 35 वर्षीय महिला का भी शव था। दोनों की हत्या गला रेतकर की गई थी। भक्सा गांव में रहने वाले एक युवक ने शव की पहचान महुईसुंघरपुर में रहने वाली ममेरी बहन संगम और उसके पति रविन्द्र साहनी के रूप में की। पुष्टि के लिए वाट्सएप के जरिए रवींद्र के घरवालों के पास शव की फोटो भेजी। जिसे देखकर उन्होंने शिनाख्त की।

पुलिस को शव के पास ब्लेड का रैपर व तीन ग्लब्स मिले हैं। रवींद्र की जेब में 15 हजार रुपये व बुलेट की चाभी मिली। गाव वालों का कहना है कि रात में उन लोगों ने एक एम्बुलेंस को जाते देखा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.