निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मृत्यु
वापस घर जाने के दौरान पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर हुआ हादसा
संतकबीर नगर: दुधारा के बीएमसीटी के बाद सुबह करीब 10 बजे वापस घर जा रहे थे। वह पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पहुंचे थे। इसी बीच बस्ती की तरफ से जा रही तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में ठोकर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल की तरफ आसपास के लोगों को आते देख चालक बस छोड़कर फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही बाघनगर पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे। इन्होंने तुरंत गंभीर रूप से घायल जमसीर को सीएचसी-सेमरियावां में इलाज के लिए दाखिल कराया। यहां के डाक्टरों ने जांच के बाद इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को
कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जमसीर अहमद की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मृतक की पत्नी राजिया खातून, 20 वर्षीय बेटे सद्दाम, 22 वर्षीय बेटे सलमान, 16 वर्षीय बेटी सौम्या खातून, 14 वर्षीय बेटी शमा खातून रोने-बिलखने लगी। वहीं मृतक के पिता कुर्बान अली बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने बताया कि जमसीर अहमद खेती-किसानी के साथ ही मेहनत-मजदूरी करके परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते थे। पत्नी, बच्चों व मृतक के पिता को रोते हुए देखकर गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु
संतकबीर नगर: गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमा रहमत चौराहे पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे 40 वर्षीय एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कांटे पुलिस चौकी के प्रभारी श्याम मोहन ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बस्ती की तरफ जाने वाली सड़क पर बीच में चल रहा था।