Coronavirus Lockdown : लाकडाउन में यहां वीडियो कालिंग से हो रहा है माता का दर्शन Gorakhpur News
यूपी के सिद्धार्थनगर के प्रसिद्ध गालापुर धाम में वीडियो कालिंग से माता का दर्शन किया यजा रहा है।
सिद्धार्थनगर, नीलोत्पल दुबे। अब तक लोगों ने आनलाइन आरती, हवन पूजन और प्रसाद दक्षिणा देकर प्राप्त किया है, लेकिन सिद्धार्थनगर के एक मंदिर में माता दर्शन का एक तरीका माध्यम बिल्कुल निश्शुल्क और नया निकला है। कोरोना के चलते लोग मंदिरों में जाकर अधिष्ठात्री के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका जुगाड़ भी लोगों ने कर लिया। मंदिर के पुजारी का नंबर है तो ठीक, नहीं है तो परिसर में दुकान लगाने वाले अथवा किसी से वीडियो काल करके माता के दर्शन कराने का अनुरोध किया जा सकता है। जिले के प्रसिद्ध गालापुर धाम में यह सुविधा मंदिर पुजारी ने प्रारंभ की है। इस दर्शन के एवज में भक्तों से कोई शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है।
कोरोना के खौफ के चलते मंदिर नहीं जा रहे भक्त
कोरोना का खौफ मंदिरों-मस्जिदों तक जा पहुंचा। लेकिन मंदिरों ने लोगों को नवरात्रि में माता दर्शन करने कराने की व्यवस्था कर ली है। कुछ प्रसिद्ध मंदिरों में वीडियो काल करके भक्तों को दर्शन कराने का सिलसिला चल रहा है। भले ही मंदिर के दानपात्र में भक्तों का चढ़ावा न आए लेकिन इस तकनीक से लोग अपने आराध्य के दर्शन कर ले रहे हैं। बुधवार से जिले के प्रसिद्ध वटवासिनी मंदिर गालापुर से यह व्यवस्था प्रारंभ हो गई है। पुजारी की मौजूदगी में कोई भी वीडियो काल करके महाकाली के दर्शन कर सकता है। अब तो पूजन सामाग्री बेचने वाले भी वीडियो काल के जरिए माता का दर्शन करा रहे हैं। प्रसिद्व तीर्थ स्थल भारतभारी में वीडियो कालिंग के जरिए अबतक सैंकडों लोग मातारानी के दर्शन कर चुके हैं, वहीं बलुआ समय माता मंदिर में यह आंकड़ा 151 तक पहुंच गया है। कस्बे के दुर्गा मंदिर व लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी अबतक बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो कालिंग के जरिए माता के दर्शन किए।
पुजारियों ने कहा
गालापुर मंदिर के पुजारी पं ठाकुर प्रसाद मिश्रा ने कहा कि यह बेहतर सोच व तरीका है। बीमारी के खौफ से लोग घर पर रहें। पुजारी अथवा अन्य के माध्यम से लोग वीडियो कालिंग कर माता का दर्शन कर रहे हैं। बलुआ समय माता मंदिर के पुजारी रामपियारे दास कहते हैं कि भक्तों ने बड़ी अ'छी तरकीब निकाली है। हर रोज 30 से 40 लोग वीडियो काङ्क्षलग से समय माता के दर्शन कर रहे हैं। भारतभारी श्रीराम जानकी, हनुमान व देवी मंदिर के पुजारी पं. कृष्णमणि दास का कहना है कि बहुत ही अ'छा माध्यम है। लोग बीमारी के संक्रमण से बचने के लिए ऐसा कर रहे हैं जो स्वागत योग्य है।
इन नंबरों पर होगा दर्शन
माता मंदिर 9838552138
पं. अभिषेक मिश्रा, वटवासिनी मंदिर 7860668795
पं. ठाकुर प्रसाद मिश्रा महाकाली मंदिर गालापुर 8840301113
पं. श्यामसुंदर मिश्रा, लक्ष्मीनारायण मंदिर 9451822842