विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर विश्वविद्यालय की दो महिला प्रोफेसर करेंगी MMUT प्रकरण की जांच, छात्राओं ने जमकर मचाया था हंगामा

Published: Fri, 17 Apr 2026 10:22 AM (IST)

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पर लगे आरोपों के बाद छात्रों के हंगामे की जांच जल्द शुरू होगी। ...और पढ़ें

HighLights

  1. MMMUT में प्रोफेसर पर आरोपों की जांच शुरू होगी।

  2. गोरखपुर विश्वविद्यालय की दो महिला प्रोफेसर समिति में शामिल।

  3. छात्राओं ने प्रोफेसर पर असहज करने का आरोप लगाया था।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को एक प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों द्वारा किए गए हंगामे के मामले में गठित समिति बहुत जल्द जांच शुरू करेगी। मामले की जांच समिति में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की दो महिला प्रोफेसर को भी शामिल किया गया है।

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार की देर रात डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डा. कौस्तुभ सहित प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचे थे।

इन अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन करने वाले विद्याथियोें ने पूरे मामले से अवगत कराया। इसके साथ ही हास्टल से जुड़ी अन्य समस्याओं की भी जानकारी दी।

mmu

प्रशासनिक और विश्वविद्यालय के अधिकारियों और छात्र-छात्राओं की सहमति के आधार पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की दो महिला प्रोफेसरों को जांच समिति में शामिल किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को आश्वस्त किया गया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

यह भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा

यह है प्रकरण
बुधवार को शहर में एक शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहां प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की विद्यार्थियों को भी पहुंचना था। एक महिला हाॅस्टल से जब कार्यक्रम में जाने के लिए छात्राएं नहीं निकलीं तो एक प्रोफसर संबंधित हास्टल की वार्डन, कुछ शिक्षकों और गार्ड के साथ उस हॉस्टल में पहुंच गए।

छात्राओं के कमरे दरवाजा खटखटाया गया। छात्राओं का आरोप था कि पुरुष प्रोफेसर ने दरवाजा खटखटाया था। उस समय वह घरेलू कपड़ों में थीं। इससे वह असहज हो गईं। इससे नाराज छात्राओं ने छात्रों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से लेकर प्रशासनिक भवन तक जमकर हंगामा किया।