विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रेकअप के बाद गोरखपुर में टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर बयां करता रहा दर्द, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा

Published: Fri, 17 Apr 2026 08:12 AM (IST)

गोरखपुर में एक युवक प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लगभग पांच घंटे ...और पढ़ें

HighLights

  1. प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद युवक टावर पर चढ़ा।

  2. पांच घंटे तक टावर पर रहकर रील बनाए।

  3. पुलिस ने समझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद बिहार के बेतिया का रहने वाला युवक मानसिक तनाव में 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे तक नीचे नहीं उतरा। इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपना दर्द बयां करता रहा, जिससे इलाके में हलचल मच गई। शाहपुर पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा। पूछने पर उसने शांति की तलाश में टावर पर चढ़ने की बात बताई।

यह घटना शाहपुर के बशारतपुर इलाके की है। सुबह करीब आठ बजे युवक टावर पर चढ़ गया। शुरुआत में लोगों ने उसे कर्मचारी समझा, लेकिन कुछ देर बाद जब वह ऊपर बैठा नजर आया और नीचे आने से इनकार करने लगा, तो स्थिति स्पष्ट हुई।

स्थानीय लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। करीब पांच घंटे तक चले प्रयास के बाद दोपहर करीब एक बजे वह नीचे उतरने को तैयार हुआ।

यह भी पढ़ें- CBSE बोर्ड परीक्षा में फेल होने के अफवाह पर पिता ने किया प्रताड़ित, किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ

पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुड्डू बताया, जो बिहार के बेतिया का रहने वाला है और शहर में फल बेचता है। उसने बताया कि प्रेमिका से ब्रेकअप और पारिवारिक तनाव के कारण वह परेशान था और कुछ देर अकेले रहना चाहता था।

टावर पर रहते हुए उसने तीन इंस्टाग्राम रील्स पोस्ट कीं, जिनमें वह भावुक नजर आया और अपने दिल की बात साझा की। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसके परिजनों को सूचना दी गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिवार के सिपुर्द किया जाएगा।