Move to Jagran APP

विधायक का गनर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, हुआ सस्‍पेंड Gorakhpur News

सिद्धार्थनगर जिले के भाजपा विधायक श्‍यामधनी राही के गनर प्रवीण सिंह को दुष्‍कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने उसे सस्‍पेंड भी कर दिया है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 07:09 PM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 07:09 PM (IST)
विधायक का गनर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, हुआ सस्‍पेंड Gorakhpur News
विधायक का गनर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, हुआ सस्‍पेंड Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जिले के सदर विधायक श्यामधनी राही के गनर प्रवीण सिंह को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने निलंबित कर दिया है। आजमगढ़ के थाना रौनापार पुलिस ने गनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

loksabha election banner

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना अंतर्गत एक गांव निवासी बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस की तरफ दो मई की देर रात दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपित गनर प्रवीण सिंह की तलाश कर रही थी।

अप्रैल में हुई थी वारदात

पिता ने आरोप लगाया था कि 28 अप्रैल को उनकी नौ वर्षीय पुत्री के साथ आरोपित ने दुष्कर्म किया है। एक तो वह पुलिस विभाग में है और दूसरे वह सिद्धार्थनगर जनपद के सदर विधायक श्‍यामधनी राही का गनर है। उसने पुत्री के परिवार के सदस्‍यों को चुप रहने की धमकी दी थी।

आरोपित की धमकी से डर गया था पीडि़ता का परिवार

उन्‍होंने कहा कि प्रवीण सिंह की धमकी के कारण परिवार के सभी सदस्‍य भयभीत थे। यही कारण रहा कि इस बात को किसी को नहीं बताया गया। बावजूद इसके उसकी नीयत ठीक नहीं थी। मजबूर होकर हिम्‍मत से काम लिया और थाने पर पहुंचा। पीडि़ता के पिता ने कहा कि थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही फरार हो गया प्रवीण सिंह

प्रवीण सिंह को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिल गई। इसी कारण वह भागे-भागे फिर रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके संभावित ठिकाने पर कई बार छापेमारी की। पर नहीं मिला। पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही थी।

बुधवार को सिद्धार्थनगर पहुंची आजमगढ़ की पुलिस

पांच मई को रौनापार थाने की पुलिस सिद्धार्थनगर पहुंची। उस समय प्रवीण सिंह मिल गया। पुलिस ने आरोपित प्रवीण सिंह से पूछताछ की। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आजमगढ़ की रौनापार पुलिस उसे गिरफ्तार करके अपने साथ लेती गई।

गिरफ्तारी के बाद सस्‍पेंड हुआ आरोपित गनर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रतिसार निरीक्षक ब्रम्हदेव उपाध्याय ने बताया कि आजमगढ़ पुलिस टीम आई थी। आरोपित सिपाही से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर साथ ले गई है। सदर विधायक की सुरक्षा में दूसरे सिपाही की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.