संपर्क महाअभियान से होगा मिशन-2024 का आगाज, गोरखपुर में बोले BJP के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय

अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक चलने वाला संपर्क महाअभियान मिशन-2024 का आगाज है। इसके तहत कुल 14 कार्यक्रम निर्धारित है।